{"_id":"6a5baa502949dfc8bc0e6686","slug":"encroachments-not-removed-from-roads-despite-three-notices-rohtak-news-c-17-roh1020-890484-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तीन नोटिस के बाद भी सड़कों से नहीं हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तीन नोटिस के बाद भी सड़कों से नहीं हटा अतिक्रमण
Sat, 18 Jul 2026 10:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखनमाजरा। महम-गोहाना रोड पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर 10 फीट से भी ज्यादा तक अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण जाम की समस्या भी बढ़ गई है। इससे इलाके के लोग काफी परेशान हैं।
हाल ही में बना महम-गोहाना रोड निर्माण के बाद ही अतिक्रमण की चपेट आ गया है। दुकानदारों ने सड़क पर 10 फीट से ज्यादा तक अतिक्रमण कर लिया है। मुख्य चौराहे पर हाल ज्यादा बुरा है। यहां दुकानदारों ने 15 फीट से ज्यादा तक अतिक्रमण किया हुआ है।
अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन के बार-बार अपील करने के बाद भी दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे से सामान नहीं हटाया है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने इन दुकानदारों को तीसरा व अंतिम नोटिस भी दे दिया है।
विज्ञापन
इसके बावजूद किसी भी दुकानदार ने नोटिस पर अमल नहीं किया है। ऐसे में यहां कभी भी अतिक्रमण अभियान चलाया जा सकता है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि राज्य राजमार्ग पर कुछ दुकानदारों व रेहड़ी चालकों ने अतिक्रमण किया हुआ है।
इन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब अतिक्रमण अभियान चलाकर कब्जे हटवाए जाएंगे।