फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prof. Darshana to conduct research on Lumpy Skin Disease, 31 lakh grant released

Rohtak News: प्रो. दर्शना लम्पी रोग पर करेंगी शोध, 31 लाख ग्रांट जारी

Sat, 18 Jul 2026 06:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 18 Jul 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Prof. Darshana to conduct research on Lumpy Skin Disease, 31 lakh grant released
01-डाॅ. दर्शना चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दर्शना चौधरी को हरियाणा स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल की ओर से हरियाणा स्टेट रिसर्च फंड के तहत 31 लाख रुपये की रिसर्च ग्रांट स्वीकृत हुई है।
यह अनुदान दो वर्षीय शोध परियोजना लम्पी स्किन रोग के पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन और लोबिया (काउपी) में सूक्ष्म पोषक तत्वों की वृद्धि के लिए नैनो टेक्नोलॉजी और आरएनएआई के उपयोग के लिए दिया गया है। परियोजना की कुल लागत 31 लाख रुपये है।
विज्ञापन

वहीं, पहले चरण में 23 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने डॉ. दर्शना को बधाई दी। डॉ. दर्शना ने कहा कि यह शोध लम्पी स्किन रोग के पर्यावरण अनुकूल समाधान विकसित करने के साथ-साथ पोषण संवर्धित फसलों के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शोध के माध्यम से पशुधन के लिए गंभीर चुनौती बने लम्पी स्किन रोग के टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल समाधान विकसित करने के साथ-साथ कृषि फसलों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed