सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmer from Chidi Village Murdered in Land Dispute

Rohtak News: एक एकड़ जमीन के विवाद में चिड़ी गांव के किसान की हत्या, ग्रामीण बोले-हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही लेंगे शव

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer from Chidi Village Murdered in Land Dispute
41-कृष्ण कुमार। फाइल फोटो - फोटो : credit
विज्ञापन
रोहतक। एक एकड़ जमीन के विवाद को लेकर चिड़ी गांव के किसान कृष्ण (48) की बहुअकबरपुर के युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। बहुअकबरपुर पुलिस ने बहुअकबरपुर निवासी मंजीत व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ हत्या क एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक कृष्ण की पत्नी प्रीति का कहना है कि चार दिन बाद भी हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं।
Trending Videos

12 मार्च को हुए हमले में घायल चिड़ी गांव के कृष्ण ने सोमवार शाम चार बजे पीजीआई में दम तोड़ दिया। हत्यारोपी मंजीत रेलवे पुलिस में सिपाही बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हमले में घायल चिड़ी निवासी कृष्ण ने 12 मार्च को लाखनमाजरा थाना पुलिस को बयान दिए थे कि वह शाम करीब पांच बजे अपने गांव से नांदल रोड स्थित खेत में जा रहे थे। जब वह तेजा के खेत के पास पहुंचे तो चिड़ी की तरफ से सफेद रंग की कार आई।
चालक ने उनके आगे कार खड़ी कर रास्ता रोक लिया। तीन युवक नीचे उतरे और जबकि एक युवक ड्राइविंग सीट पर बैठा रहा। तीनों युवकों ने डंडों से उन पर हमला बोल दिया। दोनों हाथों व पैरों पर चोटें मारीं। इससे वह सड़क पर गिर गए। आरोपियों में बहुअकबरपुर गांव निवासी मंजीत भी था। उसने धमकी दी थी कि रमेश की जमीन छोड़ दें, नहीं तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मार देंगे।

हवाई फायर कर बोला-संजीत बिदरो का भाई हूं
किसान ने मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में बताया था कि आरोपी मंजीत ने हमले के बाद जाते समय हवाई फायर किया। बोला-मैं संजीत बिदरो का भाई हूं। पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन चार दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ग्रामीण बोले-हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही लेंगे शव
कृष्ण की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए, क्योंकि मामले में पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। ग्रामीण पीजीआई के बाहर एकत्रित हो गए। सूचना पाकर लाखनमाजरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव नहीं लेंगे।

एक लाख का इनामी बदमाश रहा है हत्यारोपी मंजीत का भाई संजीत बिदरो
बहुअकबरपुर निवासी संजीत बिदरो एक लाख का इनामी बदमाश रहा है। उसके खिलाफ रोहतक, दिल्ली व अन्य के 36 मामले दर्ज थे। पहला केस 2016 में सदर थाने में रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने का दर्ज किया गया था। 2018 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संजीत बिदरो व जींद निवासी राजेश भारती को मुठभेड़ में मार गिराया था।
-------------
पैसे के लेनदेन का बताया जा रहा विवाद
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मंजीत गैंगस्टर संजीत बिदरो का सगा भाई है। रेलवे पुलिस में सिपाही है। संजीत का 2018 में एनकाउंटर हो चुका है। बहुअकबरपुर गांव में कृष्ण की बुआ है। कृष्ण ने बहुअकबरपुर निवासी रमेश की एक एकड़ जमीन खरीद रखी है। उसी जमीन को लेकर कृष्ण और मंजीत के बीच पैसों के लेनदेन का झगड़ा चल रहा था।

आरोपियों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। पुलिस की दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - कश्मीर सिंह, जांच अधिकारी, लाखनमाजरा थाना
....
घायल किसान की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ दी गई है। आरोपी मंजीत बदमाश रहे संजीत बिदरो का भाई बताया जा रहा है। आरोपी रेलवे पुलिस में कार्यरत है या नहीं, इसकी जांच कर रहे हैं।
- रवींद्र कुमार, आईपीएस (अंडर ट्रेनिंग) एवं लाखनमाजरा थाना प्रभारी

कोर्ट के आदेश पर ग्वालियर आरोग्यशाला में होगा उपचार, विधिक प्रक्रिया पूरी कर युवक को भिजवाया ग्

कोर्ट के आदेश पर ग्वालियर आरोग्यशाला में होगा उपचार, विधिक प्रक्रिया पूरी कर युवक को भिजवाया ग्- फोटो : credit

कोर्ट के आदेश पर ग्वालियर आरोग्यशाला में होगा उपचार, विधिक प्रक्रिया पूरी कर युवक को भिजवाया ग्

कोर्ट के आदेश पर ग्वालियर आरोग्यशाला में होगा उपचार, विधिक प्रक्रिया पूरी कर युवक को भिजवाया ग्- फोटो : credit

कोर्ट के आदेश पर ग्वालियर आरोग्यशाला में होगा उपचार, विधिक प्रक्रिया पूरी कर युवक को भिजवाया ग्

कोर्ट के आदेश पर ग्वालियर आरोग्यशाला में होगा उपचार, विधिक प्रक्रिया पूरी कर युवक को भिजवाया ग्- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed