{"_id":"69b6fb43f99b763c2606844f","slug":"fear-of-not-getting-gas-later-increased-crowds-at-gas-agencies-worsening-the-situation-rohtak-news-c-17-roh1019-824118-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कहीं बाद में न मिले गैस के डर से एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, बिगड़ी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कहीं बाद में न मिले गैस के डर से एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, बिगड़ी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:58 AM IST
विज्ञापन
30 सोनीपत रोड पर बलियाणा मोड के पास एजेंसी पर गैस सिलिंडर के लिए लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार।
विज्ञापन
रोहतक। कहीं बाद में गैस सिलिंडर न मिले इसके डर से उपभोक्ता एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग दोगुनी होने से व्यवस्थाएं बिगड़ रही है। रविवार को गैस के लिए मारामारी रही। उपभोक्ता घंटों कतार में लग रहे।
सोनीपत रोड पर बलियाणा मोड के पास सिलिंडर लेने आए बलियाणा निवासी प्रदीप ने बताया कि वे तीन घंटे से कतार में खड़े हैं। पहले बुकिंग कराने के लिए घंटों का समय लग रहा है तो फिर सिलिंडर लेने में पसीने छूट रहे हैं। एजेंसियों पर व्यवस्था बिगड़ रही है। काउंटरों की संख्या बढ़ानी चाहिए।
सर्कुलर रोड स्थिति एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंची कमला नगर निवासी कलावती का कहना है कि घर का सिलिंडर अभी चल रहा है लेकिन बाद में गैस नहीं मिलेगी इस डर से एजेंसी पर आई हैं। गांव सुनारिया निवासी हरविंदर ने बताया कि घर में सिलिंडर चल रहा है लेकिन खत्म हो गया तो समस्या बढ़ेगी। इसी डर के चलते एजेंसी पर पहुंचे हैं।
दूसरी ओर खाद्य आपूर्ति विभाग का दावा है कि गैस एजेंसियों के पास पूरा स्टॉक है। रविवार को इंस्पेक्टर हरिओम, अनिल हुड्डा व ऋषि कुमार उप निरीक्षक ने इसका निरीक्षण भी किया। छह एजेंसियों के स्टॉक की जांच की गई।
गैस सिलिंडरों का संक्षिप्त ब्योरा
कुल खपत : 7244
बुकिंग : 7482
आवक : 8120
स्टॉक : 11016
नोट : आंकड़े खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के हैं।
विभाग ने की छापामारी, 16 सिलिंडर किए जब्त
गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने रविवार को छापामारी की। दोपहर बाद जींद बाईपास व माता दरवाजा क्षेत्रों में की गई इस छापामारी के दौरान अलग-अलग जगहों से 16 घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए। घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक प्रयोग करने वालों के सिलिंडर जब्त कर उनको चेतावनी दी गई। जब्त किए सभी सिलिंडरों को रोहतक गैस एजेंसी के गोदाम में रखा गया है। छापामारी सोमवार को भी की जाएगी।
अतिरिक्त गाड़ियों की मांग
घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की बुकिंग बढ़ गई है। शीला बाईपास स्थित लक्ष्मी गैस एजेंसी पर पहले जहां करीब 350 बुकिंग होती थी वहीं, अब 720 तक हो रही है। भिवानी रोड स्थित जैन गैस एजेंसी पर भी 730 बुकिंग हुई है। ऐसे में एजेंसी संचालकों ने सिलिंडरों की अतिरिक्त गाड़ियों की मांग की है।
घर में सिलिंडर चल रहा है लेकिन दूसरा भरवाना है। कहीं गैस न मिले इसलिए पर्ची कटवाने आईं हूं ताकि बाद में किसी तरह की दिक्कत न हो। -कलावती, कमला नगर।
घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया तो बड़ी समस्या पैदा हो जाएगी इसलिए पहले से ही गैस एजेंसी पर पर्ची कटवाने आया हूं लेकिन यहां पहले से ही उपभोक्ताओं की भीड़ है। -हरविंदर, गांव सुनारिया।
Trending Videos