{"_id":"69b7e228072b05e04b06f208","slug":"video-brijbhushan-sharan-on-lpg-crisis-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: गैस संकट को मुद्दा न बनाए विपक्ष, युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर पूरी दुनिया पर : बृजभूषण शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: गैस संकट को मुद्दा न बनाए विपक्ष, युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर पूरी दुनिया पर : बृजभूषण शरण
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 04:27 PM IST
Link Copied
बृजभूषण शरण सिंह ने एलपीजी गैस की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर कहा कि यदि युद्ध जैसी परिस्थितियां बनती हैं तो उसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।
भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार को गांव बोहर में कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश लोहार के घर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर तनाव की स्थिति है और ऐसे समय में किसी भी देश के लिए पूरी तरह बच पाना संभव नहीं होता। युद्ध होगा तो दिक्कतें आएंगी ही, क्योंकि दुनिया के कई देश पहले से ही महंगाई और ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं।
पूर्व सांसद ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर बेवजह राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष की सरकार होती तो वह भी इन परिस्थितियों में कुछ अलग नहीं कर पाता। विपक्ष चाहता है कि भारत किसी एक पक्ष के साथ खुलकर खड़ा हो जाए लेकिन अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में संतुलन बनाए रखना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि युद्ध की स्थिति में केवल एक देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया को नुकसान उठाना पड़ता है, इसलिए ऐसे मुद्दों पर राजनीति करने की बजाय जिम्मेदारी से बात करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।