सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Firefighters Extend Strike Until the 22nd

Rohtak News: अग्निशमन कर्मचारियों ने 22 तक बढ़ाई हड़ताल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Firefighters Extend Strike Until the 22nd
25 रोहतक के मानसरोवर पार्क ​स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते कर्मचारी।
विज्ञापन
रोहतक। मानसरोवर पार्क स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर रविवार को अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हड़ताल 12वें दिन जारी रही। मांगें न मानने पर यूनियन ने 22 अप्रैल तक हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया है।
Trending Videos

यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह व राज्य कार्यकारिणी सदस्य समेराम ने संयुक्त रूप से कहा कि 16 फरवरी को फरीदाबाद में हुई आगजनी में राहत कार्य के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और पीड़ित परिवार से एक आश्रित परिजन को सरकारी नौकरी देना कर्मचारियों की मुख्य मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा क कैबिनेट मंत्री विपुल गोयत के साथ यूनियन के पदाधिकारी की वार्ता बेनतीजा रही। बातचीत विफल होने के बाद यूनियन ने अपनी हड़ताल को लंबे समय के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इस दौरान राज्य उप प्रधान अरुण ढुल, जिला प्रधान सोनू हुड्डा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव मनजीत पांचाल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ रोहतक ब्लॉक के प्रधान प्रेम घिलोडिया, नगर निगम के इकाई प्रधान शंभू टांक व सचिव राकेश चांवरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed