सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four youths, including two brothers, riding on the same bike, died after being hit by a car.

Rohtak News: कार की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार दो भाइयों समेत चार युवकों की मौत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Four youths, including two brothers, riding on the same bike, died after being hit by a car.
10-राजकुमार।(फाइल फोटो)।
विज्ञापन
रोहतक। दुल्हेंडी पर्व पर बुधवार शाम करीब पांच बजे दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे-9 पर कार ने बाइक सवार चार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में जिले के इस्माईला निवासी मोहन व सोनू की मौके पर मौत हो गई जबकि राजेश व राजकुमार ने पीजीआई में दम तोड़ दिया।
Trending Videos

संदिग्ध कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई जिसका चालक नोएडा का बताया जा रहा है। इस संबंध में सांपला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। त्योहार के दिन हुए हादसे से गांव में सन्नाटा पसर गया। वीरवार को एक साथ चारों शवों का गांव में गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्माईला गांव में बुधवार को दिनभर ग्रामीण रंगों के साथ होली खेल रहे थे। गांव के युवक मुकेश (46) ने पुलिस को बताया कि उनका भाई मोहन (42) व राजकुमार (40) घर पर रोहतक जाने की कहकर बाइक पर गए थे। गली में उनके चाचा का लड़का सोनू (42) व पड़ोसी राजेश (48) भी बाइक पर बैठ गए।
करीब 30 मिनट बाद राहगीर ने उनके भाई मोहन के घर फोन किया कि नेशनल हाईवे के चुलियाणा मोड़ पर एक्सीडेंट हो गया है। परिजन मौके पर पहुंचे। मोहन व सोनू की मौके पर मौत हो गई जबकि राजेश व राजकुमार को पीजीआई ले जाया गया।
जब परिवार के लोग पीजीआई पहुंचे तो बाकी दोनों ने भी दम तोड़ दिया। मरने वालों में राजकुमार, सोनू व राजेश अविवाहित थे। मोहन तीन बच्चों के पिता थे।
-----------
संदिग्ध कार सीसीटीवी में कैद, नोएडा का बताया जा रहा कार चालक
पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक नीले रंग की कार कैमरे में कैद हुई है जिसका चालक नोएडा का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पक्के तौर पर यह नहीं कह रही है कि इसी कार से हादसा हुआ है।
वर्जन
कार चालक हादसे के बाद से भाग गया। कुछ सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई हैं। संदिग्ध कार के चालक को पूछताछ के लिए बुलाया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - एसआई पंकज कुमार, प्रभारी थाना सांपला

10-राजकुमार।(फाइल फोटो)।

10-राजकुमार।(फाइल फोटो)।

10-राजकुमार।(फाइल फोटो)।

10-राजकुमार।(फाइल फोटो)।

10-राजकुमार।(फाइल फोटो)।

10-राजकुमार।(फाइल फोटो)।

10-राजकुमार।(फाइल फोटो)।

10-राजकुमार।(फाइल फोटो)।

10-राजकुमार।(फाइल फोटो)।

10-राजकुमार।(फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed