फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hepatitis B infection prevented; 609 children given a new lease of life.

Rohtak News: हेपेटाइटिस-बी संक्रमण रोक 609 बच्चों को दिया नया जीवन

Tue, 28 Jul 2026 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis B infection prevented; 609 children given a new lease of life.
24 पीजीआई का बोर्ड
अभिषेक कीरत
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई की रिसर्च ने मां से बच्चे में फैलने वाले हेपेटाइटिस-बी संक्रमण को रोकने में बड़ी सफलता हासिल की है। विशेष प्रक्रिया अपनाकर अब तक 609 बच्चों को सुरक्षित किया गया है। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण मल्होत्रा ने बताया कि रिसर्च से साबित हुआ है कि संक्रमण को मां से बच्चे में फैलने से रोका जा सकता है।
संक्रमण रोकने की प्रक्रिया
डॉ. प्रवीण मल्होत्रा ने बताया कि हर गर्भवती का डिलीवरी से पहले हेपेटाइटिस टेस्ट किया जाता है। संक्रमण अधिक मिलने पर दवा दी जाती है। डिलीवरी पीजीआई में कराई जाती है और जन्म लेते ही नवजात को हेपेटाइटिस-बी इम्यूनोग्लोबिन का टीका निशुल्क लगाया जाता है। इसके बाद तीन बार का वैक्सीनेशन कोर्स पूरा कराया जाता है। एक साल तक बच्चों की मॉनिटरिंग होती है और बाद में टेस्ट नॉर्मल आते हैं।
विज्ञापन

पीजीआई का गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग हरियाणा का एकमात्र मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर है जिसे नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत तैयार किया गया है। यह देश में सबसे ज्यादा काला पीलिया मरीजों का इलाज करने वाला केंद्र है। रोजाना 80–100 मरीज यहां आते हैं जिनमें 15–20 नए और 60–70 पुराने मरीज शामिल होते हैं। अब तक लगभग 39 हजार मरीज यहां रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एक छत के नीचे निशुल्क इलाज
संस्थान में टेस्ट, दवाइयां, एंडोस्कोपी, फाइब्रोस्कैन और भर्ती की सुविधा मुफ्त मिलती है। 20 विशेषज्ञों की टीम काम करती है। अब तक 38 हजार एंडोस्कोपी और 49 हजार फाइब्रोस्कैन निशुल्क किए जा चुके हैं। हरियाणा ही नहीं, अन्य राज्यों से भी मरीज यहां पहुंचते हैं।

क्या है हेपेटाइटिस-बी संक्रमण...
यह लिवर का एक गंभीर संक्रमण है जो लिवर में सूजन पैदा करता है। यह संक्रमण मुख्य रूप से संक्रमित रक्त, यौन संपर्क या प्रसव के दौरान मां से बच्चे में फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed