{"_id":"6a5cfb1836aa714d75094a4b","slug":"hooda-makes-statements-on-tv-while-sitting-at-home-vipul-goel-rohtak-news-c-17-roh1020-891017-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा घर बैठकर टीवी पर करते हैं बयानबाजी : विपुल गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा घर बैठकर टीवी पर करते हैं बयानबाजी : विपुल गोयल
विज्ञापन
41 भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व अन्य। स्रोत:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर घर बैठकर टीवी के माध्यम से बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता अब हुड्डा की राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है। गोयल रविवार को जेड ग्लोबल स्कूल में भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे थे।
गोयल ने नीट और ओएमआर शीट में गड़बड़ियों को लेकर सरकार पर लगे आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका तथ्यों के साथ सरकार से जवाब मांगने की होती है। जब विधानसभा में सरकार किसी मुद्दे पर जवाब देने को तैयार होती है तब कांग्रेस के नेता सदन छोड़कर बाहर चले जाते हैं।
गोयल ने कहा कि भाजपा किसी एक परिवार की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां संगठन की भावना से काम होता है। उन्होंने कहा कि पहले पर्ची-खर्ची के आधार पर नौकरियां दी जाती थीं। भाजपा ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू की है।
विज्ञापन
राम मंदिर दान चोरी मामले में राहुल गांधी और खड़गे के प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर कहा कि एसआईटी गंभीरता से निष्पक्ष जांच कर रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गोयल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस धार्मिक मामले पर राजनीति कर रही है। इस अवसर पर परिषद के प्रोग्राम शाखा संरक्षक पवन जैन, सुरेश जैन, राकेश शर्मा, दीपक जिंदल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।