{"_id":"6a5cee822891399bd40b22b6","slug":"the-cm-allotted-only-36-seconds-to-the-district-during-the-direct-interaction-rohtak-news-c-17-roh1020-890911-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीधे संवाद में जिले को सीएम ने सिर्फ दिए 36 सेकंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीधे संवाद में जिले को सीएम ने सिर्फ दिए 36 सेकंड
Mon, 20 Jul 2026 09:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:04 AM IST
विज्ञापन
29 रोहतक के मॉडल टाउन स्थित शहीद कैप्टन दीपक शर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो : 29
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समितियों) का रविवार को सीधा संवाद कार्यक्रम जिले के लिए महज एक औपचारिकता बनकर रह गया। राज्यभर की एसएमसी के साथ ऑनलाइन बातचीत के दौरान जब जिले की बारी आई तो प्रतिनिधियों को बोलने के लिए सिर्फ 36 सेकेंड मिले।
मुख्यमंत्री ने मॉडल टाउन स्थित शहीद कैप्टन दीपक शर्मा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रतिनिधियों से केवल स्कूल के बारे में पूछा। इस दौरान एसएमसी प्रधान दिनेश पाल बताने लगे तो मुख्यमंत्री ने धन्यवाद कहकर नूंह को आमंत्रित कर जिले का संवाद खत्म कर दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अन्य जिलों की तरह यहां न तो विद्यार्थियों की संख्या पर चर्चा की और न एसएमसी की मासिक बैठक व भूमिका और न ही स्कूलों के विकास के मुद्दों पर कोई बात की।
विज्ञापन
36 सेकेंड के संवाद में दिनेश पाल ने बताया कि स्कूल की व्यवस्था बहुत अच्छी है। स्कूल स्टाफ से लेकर बाथरूम आदि की बहुत अच्छी व्यवस्था है। मिड-डे मील के बात करें तो साफ-सफाई से टीचर्स बच्चों के साथ खाना खाते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिनेश जी बहुत अच्छा।
जिला शिक्षा विभाग ने इस कार्यक्रम को लेकर बड़ी उम्मीदें पाल रखी थीं। विभाग ने स्कूलों के लिए सुझाव, मांग, विद्यार्थियों की संख्या और एसएमसी के कामकाज पर विस्तृत चर्चा की रूपरेखा तैयार की थी लेकिन मुख्यमंत्री के संक्षिप्त संवाद से विभाग को निराशा हाथ लगी।
कार्यक्रम में मौजूद अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार व जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने इस संदर्भ में कोई टिप्पणी नहीं की। कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल, एपीसी मनोज, एसएमसी प्रतिनिधि मौजूद रहे।