फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government Senior Secondary School, Makrauli, won the Under-14 Kabaddi tournament.

Rohtak News: अंडर-14 कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मकड़ौली जीता

Wed, 22 Jul 2026 07:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
Government Senior Secondary School, Makrauli, won the Under-14 Kabaddi tournament.
20 रोहतक के सर छोटूराम स्टे​डियम में लंबी कूद स्पर्धा में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। संवाद
रोहतक। खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को भी किया गया। शिक्षा विभाग ने विभिन्न स्टेडियमों में इन प्रतियोगिताओं को संपन्न करवाया। इसमें कुश्ती, कबड्डी, तैराकी, जूडो और बास्केटबॉल जैसे प्रमुख खेल शामिल थे। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बरसात के कारण क्रिकेट मैच आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं। सर छोटूराम स्टेडियम में तय बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं अब आर्यन बॉक्सिंग अकादमी सुनारिया में स्थानांतरित की गई हैं। अंडर-14 बालक वर्ग कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मकड़ौली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंघपुरा की टीम द्वितीय और गुरुकुल लाढ़ौती की टीम तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-14 बालिका वर्ग कबड्डी में राजकीय मिडिल स्कूल मकड़ौली की टीम प्रथम रही। एसडीएम किलोई की टीम द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिटौली की टीम तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिटौली की टीम प्रथम स्थान पर रही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खिड़वाली की टीम द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी की टीम तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-19 बालिका वर्ग कबड्डी में एसडीएम किलोई की टीम प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिटौली की टीम द्वितीय रही। डीसेंट स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 बालक वर्ग कुश्ती के 35 किलोग्राम में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिठाल के शिवि द्वितीय रहे। राजकीय उच्च विद्यालय बोहर के अंश भी इस वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहे।
कुश्ती और तैराकी में विजेता

बालिका वर्ग कुश्ती के 27 किलो भार वर्ग में राजकीय कन्या विद्यालय धामड़ की साक्षी विजेता बनीं। 32 किलो में सांघी इंटरनेशनल स्कूल की रिया और 36 किलो में सांघी इंटरनेशनल स्कूल की समीक्षा ने जीत हासिल की। 40 किलो में शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अवनि और 44 किलो में गिंदोरी देवी रॉयल स्कूल की दिव्यांशी विजेता रहीं। 44 किलो से अधिक भार वर्ग में यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल की कनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग तैराकी में मॉडल स्कूल की अदिशा अहलावत 50, 100 व 200 मीटर बटरफ्लाई स्विमिंग में विजेता बनीं। 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग में डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल की दुंगलमल विजेता रहीं। 50 मीटर ब्रेस्ट स्विमिंग में आरपीएस स्कूल की वियान और 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग में लावन्या ने भी जीत दर्ज की।
जूडो और बास्केटबॉल के परिणाम

अंडर-19 बालिका वर्ग जूडो के 36 किलो में राजकीय विद्यालय धामड़ की देवी विजेता बनीं। 44 किलो में स्कॉलर रोजरी की इराइवी और 48 किलो में राजकीय कन्या मॉडल स्कूल मकड़ौली कलां की कीर्ति ने जीत हासिल की। 52 किलो में राजकीय कन्या मॉडल स्कूल मकड़ौली की महक और 63 किलो में इंडस पब्लिक स्कूल की मिया विजेता रहीं। अंडर-14 बालिका वर्ग बास्केटबॉल में विकल्प पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन द्वितीय और द श्री राम यूनिवर्सल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग बास्केटबॉल में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन प्रथम रहा। विकल्प पब्लिक स्कूल द्वितीय और स्टार ग्लोबल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।




बालक वर्ग कुश्ती के अन्य विजेता

अंडर-19 बालिका वर्ग बास्केटबॉल में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरपीएस द्वितीय और द श्री राम यूनिवर्सल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 बालक वर्ग कुश्ती के 38 किलो में एमएसई के समर्थ प्रथम और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी के रोनक द्वितीय रहे। 41 किलो में राजकीय विद्यालय रिठाल के जतिन प्रथम और एमडी पब्लिक स्कूल सांघी के उमंग द्वितीय स्थान पर रहे। 44 किलो में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी के प्रिंस प्रथम और नव युग शिक्षा निकेतन मकड़ौली के अंश द्वितीय रहे। 48 किलो में श्री ज्योति प्रकाश सीनियर सेकेंडरी स्कूल जसिया के शुभम प्रथम और राजकीय विद्यालय रैनकपुरा के हिमांशु द्वितीय स्थान पर रहे। 52 किलो में विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रूपेश नांदल प्रथम और जेड ग्लोबल स्कूल के रियान कटारिया द्वितीय स्थान पर रहे।

20 रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में लंबी कूद स्पर्धा में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद

20 रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में लंबी कूद स्पर्धा में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद

20 रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में लंबी कूद स्पर्धा में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद

20 रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में लंबी कूद स्पर्धा में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद

20 रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में लंबी कूद स्पर्धा में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद

20 रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में लंबी कूद स्पर्धा में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed