फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmer leaders heading to the Delhi protest detained.

Rohtak News: दिल्ली प्रदर्शन के लिए जाने वाले किसान नेताओं को किया नजरबंद

Wed, 22 Jul 2026 07:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 22 Jul 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders heading to the Delhi protest detained.
10- रिठाल गांव में किसान नेता उमेद सिंह को किया घर में नजर बंद। स्रोतः परिजन
रोहतक। जिले के किसानों को दिल्ली के किसान घाट पर प्रदर्शन के लिए जाने से रोका दिया गया। उन्हें मंगलवार सुबह 8 से शाम 4 बजे तक घर में नजरबंद रखा गया। किसान अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन

करीब पांच किसान नेता उमेद सिंह, राजू मकड़ौली, रणधीर सिंह, मोनिका नैन और अन्य को नजरबंद किया गया। किसान-मजदूर संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष उमेद सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसकेएम (गैर राजनीतिक) के आह्वान पर किसान दिल्ली जा रहे थे। वे कृषि ट्रेड डील, स्मार्ट मीटर और अन्य किसान-मजदूर मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करने वाले थे। घिलौड़ पुलिस ने उन्हें सुबह 8:15 बजे घर में नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामड़ गांव में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह को भी हाउस अरेस्ट किया गया। उन्होंने सरकार पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन रोकने के लिए तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
किसानों के विरोध के मुद्दे

किसान नेताओं का कहना है कि वे अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ कृषि समझौतों का विरोध कर रहे हैं। वे स्मार्ट मीटर लगाने का भी विरोध कर रहे हैं। किसानों ने जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ भी नाराजगी जताई। भारतीय किसान मजदूर संगठन की जिला अध्यक्ष मीनाक्षी नैन ने बताया कि पुलिस ने उन्हें भी नजरबंद रखा था।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक रोहतक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि दिल्ली में अभी किसी को भी प्रदर्शन में जाने की अनुमति नहीं है। दिल्ली में धारा 163 लागू है। वहां पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी है इसलिए किसानों को दिल्ली न जाने के लिए समझाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed