फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Allegations of bias leveled in block-level wrestling competition.

Rohtak News: खंडस्तरीय कुश्ती स्पर्धा में पक्षपात का लगाया आरोप

Wed, 22 Jul 2026 07:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 22 Jul 2026 07:30 AM IST
विज्ञापन
Allegations of bias leveled in block-level wrestling competition.
06 रोहतक के सर छोटूराम स्टे​डियम में कुश्ती खेल के दौरान आपत्ति दर्ज करवाते ​खिलाड़ी अंश, परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। खंडस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में कुश्ती मुकाबले के दौरान पक्षपात का आरोप लगा है। नवयुग शिक्षा निकेतन मकड़ौली के खिलाड़ी व कोच ने आरोप लगाया कि उन्हें मिले दो अंक जानबूझकर नहीं दिए गए।
यह घटना सर छोटूराम स्टेडियम में हुए अंडर-14 कुश्ती मैच में हुई। खिलाड़ी अंश ने बताया कि कुश्ती के दौरान प्रतिद्वंद्वी के घुटने जमीन पर लग गए थे। इस नियम के अनुसार उसे दो अंक मिलने चाहिए थे लेकिन जजों ने नहीं दिए।
विज्ञापन

अंश के कोच विकास ने आरोप लगाया कि प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के गांव के कोच होने से पक्षपात हुआ। अंश ने इस मामले में लिखित शिकायत भी दी है। उसने मुकाबले को निष्पक्ष न कराने और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच का दिया आश्वासन

अंश ने विभाग से इस मामले में निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई है। उसने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देना चाहिए। कुश्ती खेल इंचार्ज अमरदीप ने खिलाड़ी की ओर से विरोध पत्र मिलने की पुष्टि की। अमरदीप ने बताया कि खिलाड़ी का आरोप है कि निर्णायक मंडल ने सही से अंक नहीं दिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी।

06 रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती खेल के दौरान आपत्ति दर्ज करवाते खिलाड़ी अंश, परिजन

06 रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती खेल के दौरान आपत्ति दर्ज करवाते खिलाड़ी अंश, परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed