{"_id":"6a5dec321341280a8f0153fe","slug":"video-students-staged-a-protest-in-rohtak-following-the-death-of-a-student-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में छात्र की मौत के बाद छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में छात्र की मौत के बाद छात्रों ने किया प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 03:06 PM IST
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। गॉड ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज ब्राह्मणवास में छात्र पीयूष की 17 जुलाई को मौत के बाद प्रबंधन की लापरवाही को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कॉलेज के बाहर एकत्र होकर न्याय की मांग कर रहे हैं।
छात्रों का आरोप है कि पीयूष की मौत के बाद 2 दिन तक बॉडी कॉलेज में पड़ी रही। अंतिम संस्कार में न तो कोई शिक्षक गया और न ही कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई मदद मिली। छात्रों ने बताया कि बॉडी को फ्रीजर तक उपलब्ध नहीं करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद घर ले जाने के लिए एंबुलेंस और अन्य इंतजाम भी छात्रों ने खुद किए।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि भविष्य के डॉक्टर हैं। अगर हमारे साथ ही ऐसा व्यवहार होगा तो आम लोगों के साथ क्या होता होगा। जब हम अपनी मांग लेकर आए कि पीयूष की पूरी फीस वापस की जाए और परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए तो हमसे बदतमीजी से बात की गई। आवाज उठाने वाले छात्रों के नाम भी नोट किए गए।
छात्रों ने मांग की कि पीयूष की ओर से जमा की गई पूरी फीस और अतिरिक्त जुर्माना वापस किया जाए। परिवार को कॉलेज की तरफ से मुआवजा दिया जाए। भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं
छात्रों ने कहा कि शिक्षकों और प्रबंधन से सहयोग के बजाय उन पर ही जिम्मेदारी डाली जा रही है कि तुम लोग करो, हम भी करेंगे"। लेकिन कोई पक्का आश्वासन नहीं दिया गया। छात्रों ने कहा एक मेडिकल स्टूडेंट इतना तो डिजर्व करता है कि कम से कम उसकी बॉडी सुरक्षित उसके माता-पिता तक पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।