Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Prostitution racket busted at a hotel in Tohana; FIR registered against a young man, a young woman, and the hotel operator.
{"_id":"6a5d9cd6b55901e7ae07b31d","slug":"video-prostitution-racket-busted-at-a-hotel-in-tohana-fir-registered-against-a-young-man-a-young-woman-and-the-hotel-operator-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, युवक-युवती और होटल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, युवक-युवती और होटल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
टोहाना में अनैतिक धंधे पर पुलिस ने कार्रवाई की है। डीएसपी जयभगवान के नेतृत्व में पुलिस ने पुरानी पुन्नी फैक्टरी के पास स्थित होटल पेरिस पर छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मौके से एक युवक और एक युवती को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। वही होटल मालिक जींद जिले के गांव कालवन निवासी राजीव के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार उप पुलिस अधीक्षक जयभगवान को इंस्पेक्टर कुलदीप से सूचना मिली थी कि होटल में लड़कियां बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा करवा रहा है और कमाई का 50 प्रतिशत हिस्सा अपने पास रख रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत रेड की।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि युवती एक हजार रुपये में गलत काम कर रही थी। इसमें से 500 रुपये होटल का किराया था, जो संचालक ले रहा था। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक की उम्र करीब 33 वर्ष है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों टोहाना के बाहर के रहने वाले हैं। कुछ पंजाब और कुछ अन्य जिलों से यहां आए थे।
इस संबंध में होटल संचालक राजीव के खिलाफ थाना शहर में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 व 5 के तहत कार्रवाई की गई है।
डीएसपी जयभगवान ने सख्त लहजे में कहा कि टोहाना में किसी भी तरह के अनैतिक कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे धंधों में लिप्त लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।