Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Jalandhar-based turban expert Sampreet Singh tied a turban on PM Modi in one and a half minutes.
{"_id":"6a5d9a96f804483a3403d351","slug":"video-jalandhar-based-turban-expert-sampreet-singh-tied-a-turban-on-pm-modi-in-one-and-a-half-minutes-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के दस्तार विशेषज्ञ समप्रीत सिंह ने डेढ़ मिनट में पीएम मोदी को पहनाई पगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के दस्तार विशेषज्ञ समप्रीत सिंह ने डेढ़ मिनट में पीएम मोदी को पहनाई पगड़ी
जालंधर के युवा ने बढ़ाया पंजाब का मान, तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर पर सजाई थी हरी पगड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर के युवा दस्तार विशेषज्ञ समप्रीत सिंह ने एक बार फिर पंजाब का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर पर हरे रंग की पगड़ी (दस्तार) सजाई। खास बात यह रही कि समप्रीत सिंह ने महज डेढ़ मिनट में प्रधानमंत्री के सिर पर शानदार अंदाज में पगड़ी बांध दी। समप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए विशेष रूप से नई हरे रंग की पगड़ी खरीदी थी। उन्होंने कहा कि जैसे ही वह पगड़ी बांधने पहुंचे, प्रधानमंत्री ने उन्हें तुरंत पहचान लिया, क्योंकि इससे पहले भी वह दो बार उनके सिर पर पगड़ी सजा चुके हैं। समप्रीत सिंह ने इस अवसर को अपने जीवन का बेहद गर्व और सम्मान का पल बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सिर पर तीसरी बार पगड़ी सजाना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले वह कई प्रमुख राजनीतिक नेताओं और बॉलीवुड कलाकारों के सिर पर भी दस्तार सजा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।