{"_id":"6a5d9a8e270944491202f95f","slug":"video-70-year-old-man-dies-after-being-attacked-by-stray-dogs-in-amritsar-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में आवारा कुत्तों के हमले से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में आवारा कुत्तों के हमले से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
अमृतसर के इस्लामाबाद क्षेत्र की चौकी वाली गली में आवारा कुत्तों के हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग गली से गुजर रहे थे, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां एक प्रमुख स्कूल भी है। रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे और राहगीर यहां से गुजरते हैं, लेकिन लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।