{"_id":"6a5d9e172257e73ee40aab5d","slug":"video-residents-of-tdi-city-kundli-in-sonipat-took-to-the-streets-to-demand-basic-amenities-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में टीडीआई सिटी कुंडली में मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में टीडीआई सिटी कुंडली में मूलभूत सुविधाओं के लिए सड़क पर उतरे लोग
टीडीआई कुंडली टाउनशिप में अब मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में रेजिडेंट एकत्रित हुए और बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि फ्लैट खरीदते समय उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाओं का भरोसा दिया गया था, लेकिन वर्षों बाद भी बिजली, पेयजल, सडक़, सीवरेज और रखरखाव जैसी बुनियादी सुविधाएं तक सुचारु रूप से उपलब्ध नहीं हैं।
रेजिडेंट्स ने कहा कि दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से बेहतर माहौल और सुविधाओं की उम्मीद लेकर उन्होंने कुंडली में अपना आशियाना बसाया था। अब रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। लोगों का कहना था कि कई बार बिल्डर और प्रबंधन के समक्ष शिकायतें रखी गईं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। समस्याओं का स्थायी समाधान आज तक नहीं किया गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कॉलोनी में कई स्थानों पर सडक़ें क्षतिग्रस्त हैं, पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं है और बिजली व्यवस्था भी बार-बार प्रभावित होती है। बारिश के दिनों में जलभराव से हालात और बिगड़ जाते हैं। इसके बावजूद रखरखाव शुल्क लगातार लिया जा रहा है।
रेजिडेंट्स ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे और प्रशासन से भी हस्तक्षेप की मांग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।