{"_id":"6a5ccfc97de696ef500caae4","slug":"paper-leak-issue-has-become-an-epidemic-in-the-country-rohtak-news-c-17-roh1020-890699-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में महामारी बनी पेपर लीक की समस्या : भूपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में महामारी बनी पेपर लीक की समस्या : भूपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
4...पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पेपर लीक की समस्या देश में महामारी का रूप ले चुकी है इसलिए कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रव्यापी आंदोलन चला रही है। वह रविवार को डी-पार्क स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा में लगातार हो रहे पेपर लीक के कारण अब तक 7.50 करोड़ अभ्यर्थी प्रभावित हो चुके हैं। बेरोजगारी की स्थिति यह है कि हर साल मात्र 6 लाख नौकरियों के लिए 9 करोड़ युवा आवेदन करते हैं। कांग्रेस का नारा है शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ।
इसी नारे के तहत कांग्रेस देश में छात्रों की गूंज ले जा रही है। लोगों को इस गंभीर मुद्दे के प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पेपर लीक का गढ़ बन चुका है। भाजपा सरकार में हरियाणा में 30 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं। इनमें एचसीएस, सीईटी, एसआई भर्ती, डेंटल सर्जन, पीजीआई रोहतक, पुलिस कांस्टेबल भर्ती, ग्राम सचिव भर्ती समेत अनेक परीक्षाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में 152 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। हरियाणा समेत देश में पेपर और नौकरियों का सौदा करने वाला पूरा रैकेट सक्रिय है। यह गंभीर समस्या जानलेवा साबित हो रही है। सिर्फ नीट पेपर लीक से परेशान होकर देशभर में 26 अभ्यर्थी आत्महत्या कर चुके हैं। फिर भी सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। इनकी जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए।
सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से जबरदस्ती उठवाने पर आपत्ति जताते कहा कि यह सरकार का तानाशाही रवैया है। हर किसी को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने का अधिकार है। उनकी बात सुनने की बजाय जबरदस्ती उठवाना निंदनीय है।