{"_id":"6a67c30e79231c63c50f7d52","slug":"hope-for-solution-of-problems-in-the-solution-camp-rohtak-news-c-17-roh1020-894509-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: समाधान शिविर में समस्याओं के समाधान की बंधी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: समाधान शिविर में समस्याओं के समाधान की बंधी आस
विज्ञापन
10-रामकिशन, माता दरवाजा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से लगाए जाने वाले समाधान शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड व पीपीपी संबंधी 25 से ज्यादा समस्याएं पहुंचीं। लघु सचिवालय के सभागार में शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को अधिकारियों से मिले आश्वासन से समाधान की आस बंधी है।
यही नहीं, समस्याओं के समाधान को लेकर लोग दोपहर सभागार के बाहर कतार में खड़े नजर आए। उपायुक्त सचिन गुप्ता की अनुपस्थिति में सोमवार को एसडीएम आशीष कुमार ने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -
राशन कार्ड से नाम कट गया है। दो महीने से परेशान घूम रहा हूं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। समाधान शिविर में आस लेकर पहुंचा हूं। यहां अधिकारी ने समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
- रामकिशन, माता दरवाजा।
-- -- -- -- -- -
दिव्यांग प्रमाणपत्र नया बनवाना है। पहले बनवाया गया प्रमाणपत्र एक्सपायर हो गया। यह प्रमाणपत्र नहीं होने से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके लिए अप्रैल से अब तक तीन बार चक्कर लगा चुका हूं लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब हारकर समाधान शिविर में आया हूं।
- मंजीत, अजायब।
-- -- -- -- -- -
मेरा पीला राशन कार्ड चार माह पहले कट गया था। अब दोबारा बीपीएल कार्ड बनवाना है। इसके लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुकी हूं। अब समाधान शिविर में शिकायत दी है। यहां अधिकारियों ने उचित समाधान का आश्वासन दिया है।
- हिना, गांधी कैंप।
-- -- -- -- -- --
पेयजल को तरसे बैंक कॉलोनीवासी
बैंक कॉलोनी में पेयजल किल्लत गहराई हुई है। पिछले एक साल से लोग परेशान हैं। कॉलोनीवासी जयकिशन, सुरेंद्र हुड्डा, सत्यपाल भारद्वाज, जगमेश, मेहर सिंह मास्टर व अन्य ने कहा कि समस्या से जन स्वास्थ्य विभाग व अन्य अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ है इसलिए समाधान शिविर में आए हैं। यहां से समाधान का आश्वासन मिला है।