सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   How HIV Patients in the State Can Ensure Proper Nutrition... Pensions Held Up for a Year

Rohtak News: प्रदेश केे एचआईवी मरीज कैसे लें पोषण...एक साल से पेंशन अटकी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
How HIV Patients in the State Can Ensure Proper Nutrition... Pensions Held Up for a Year
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश सरकार की ओर सेे एचआईवी मरीजों के लिए संचालित एचआईवी पेंशन भत्ता योजना का लाभ मरीजों तक पहुंच नहीं पा रहा है। ऐसे में योजना विफलता की ओर बढ़ रही है। पिछले एक साल से एचआईवी संक्रमित मरीजों को पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। योजना के तहत एचआईवी संक्रमित मरीज को पेंशन भत्ते के रूप में 2250 रुपये दिए जाते हैं।
Trending Videos

पीजीआई के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले एक साल से एचआईवी मरीजों की पेंशन का बजट अटका हुआ है जिससे पेंशन नहीं दी जा रही है। सरकार की ओर से पहले भी तीन महीने तो कभी छह महीने बाद पेंशन बजट जारी किया जाता है। ऐसे में मरीजों तक बजट का लाभ देरी से पहुंचता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लाभार्थी का हरियाणा का निवासी व 18 वर्ष से अधिक का होना अनिवार्य
राज्य में सरकार की ओर से एचआईवी संक्रमित मरीज को पेंशन भत्ते के रूप में 2250 रुपये दिए जाते हैं। इसका उद्देश्य मरीज को आवश्यक पोषण व सहायता उपलब्ध कराना है। एचआईवी में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति के लिए पर्याप्त पोषण आवश्यक है। पेंशन के लिए लाभार्थी का हरियाणा का निवासी व 18 वर्ष से अधिक उम्र होना अनिवार्य है।

एचआईवी मरीज बोले-सीएम विंडो क्लोज करते ही बंद हो गई पेंशन
रोहतक के एक एचआईवी मरीज ने बताया कि 2021 में एचआईवी की पुष्टि हुई। इसके बाद 2023 में सीएम विंडो लगाने के बाद दो साल की पेंशन मिली। फिर कुछ महीने लगातार पेंशन आई। फिर सीएम विंडो को क्लोज करा दिया। फिर से आना बंद हो गई। अप्रैल 2025 के बाद से अब तक एक साल हो गया है। पेंशन अटकी हुई है। अस्पताल में पूछने पर कहा जाता है कि बजट के अभाव में पेंशन नहीं आ रही है। योजना के अनुसार हर माह एचआईवी मरीजों को पेंशन भत्ते के रूप में मिलनी चाहिए लेकिन ये छह से एक साल बाद मिल रही है। ऐसे में योजना का लाभ ही क्या है।
वर्जन
पेंशन न मिलने की शिकायतें मेरे संज्ञान में भी आई हैं। इसका जल्द समाधान किया जाएगा। -डॉ. मुक्ता कुमार, प्रदेश प्रभारी, एचआईवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed