फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Importance of breastfeeding highlighted through poster competition and street plays.

Rohtak News: पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक से बताया स्तनपान का महत्व

Sat, 08 Aug 2026 05:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 08 Aug 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Importance of breastfeeding highlighted through poster competition and street plays.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई के नर्सिंग कॉलेज की तरफ से शनिवार को ओपीडी में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर स्तनपान के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों की शृंखला का समापन हुआ। इसमें एमएससी नर्सिंग छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक व स्वास्थ्य शिक्षा सत्र आयोजित किए। इसके बाद मरीजों के साथ संवाद किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चौ. रणबीर सिंह ओपीडी में आचार्य शकुंतला के मार्गदर्शन में, प्रो. सुनीता कुमारी, डॉ. सविता सिंघल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर एवं अन्य संकाय सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। पीडियाट्रिक वार्ड में आचार्य किरण व डॉ. अंजलि के पर्यवेक्षण में नर्सिंग छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके बाद माताओं के साथ चर्चा की गई। कार्यक्रम में छात्रों ने गर्भवती व प्रसवपूर्व माताओं से संवाद कर उनकी स्तनपान संबंधी समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही रामा आश्रम में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम सुनीता मोर व शांति के नेतृत्व में हुआ। इसमें एमएससी नर्सिंग छात्रों ने स्वास्थ्य वार्ता व 7वें सेमेस्टर के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समुदाय में स्तनपान जागरूकता फैलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed