सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In Chinki murder case, except husband, in-laws get clean chit

Rohtak News: चिंकी हत्याकांड में पति को छोड़ ससुराल पक्ष को क्लीनचिट

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:33 AM IST
विज्ञापन
In Chinki murder case, except husband, in-laws get clean chit
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

रोहतक। नेहरू कॉलोनी में चिंकी की हुई हत्या में पति और उसकी प्रेमिका पूजा के अलावा किसी अन्य की भूमिका नहीं मिली है। पुलिस ने ससुराल पक्ष को इस मामले में क्लीनचिट दे दी है। चिंकी के भाई दीपू का कहना है कि वे विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद मामले को आला अधिकारियों के सामने रखेंगे।
नेहरू कॉलोनी निवासी दीपू ने शिकायत दी थी कि उसकी बहन चिंकी की शादी जींद के जुलाना निवासी गोविंदा के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। 29 मई की सुबह चिंकी के जेठ व परिवार के लोग आए और कहा कि चिंकी और गोविंदा के बीच झगड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे चिंकी के किराये के मकान में पहुंची तो वह फर्श पर मृत पड़ी थी। गोविंदा व उसकी महिला मित्र पूजा दोनों बच्चों के साथ गायब थे। पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति गोविंदा व उसकी प्रेमिका पूजा को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Trending Videos

आरोप था कि वारदात में ससुराल पक्ष के और भी लोग शामिल हैं। वारदात के बाद गोविंदा की अपने घर बात हुई। उसे पैसे भी दिए गए। ऐसे में अन्य आरोपियों की भी भूमिका की जांच की जाए। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच में गोविंद वपपूजा के अलावा अन्य किसी की भूमिका नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed