सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Information Provided on the Techniques and Benefits of Natural Farming

Rohtak News: प्राकृतिक खेती की तकनीक व लाभों की दी जानकारी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Information Provided on the Techniques and Benefits of Natural Farming
27-राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत लाखनमाजरा ब्लॉक के नांदल गांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम म
विज्ञापन
लाखनमाजरा।
Trending Videos

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत लाखनमाजरा ब्लॉक के नांदल गांव में किसानों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, तकनीक व इसके लाभों की जानकारी दी। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. सुभाष चंद्र ने कहा, प्राकृतिक खेती से खेती की लागत कम, मिट्टी की उर्वरता में वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण व आय में स्थिरता भी सुनिश्चित होती है।
किसान एवं सरपंच जयप्रकाश के फार्म पर हरियाणा कृषि एवं प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (हमेटी) जींद के निदेशक डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव के दिशा निर्देशानुसार सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बीजामृत से बीज उपचार, जीवामृत, धन जीवामृत व प्राकृतिक कीटनाशक तैयार करने की विधियों का प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान और प्राकृतिक खेती के दीर्घकालीन लाभों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नांदल व आसपास के 55 किसानों ने भाग लिया। मौके पर समाज सेवी डॉ. मनजीत सिंह दहिया, बंसी लाल चिंडी, रामनिवास दलाल चिड़ी आदि किसानों ने मुख्य रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed