सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Informed students about the diagnosis and treatment of jaw surgery.

Rohtak News: जबड़े की सर्जरी के निदान व उपचार के बारे में छात्रों को बताया

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Informed students about the diagnosis and treatment of jaw surgery.
03-पीजीआईडीएस में आयोजित कार्यशाला में डॉ. व्योमेश भट्ट का स्वागत करते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल।
विज्ञापन

Trending Videos
रोहतक। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (पीजीआईडीएस) में ऑर्थोग्नेथिक सर्जरी (जबड़े की) की उपचार योजना को लेकर व्याख्यान व कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर इंग्लैंड एनएचएस के कंसल्टेंट डॉ. व्योमेश भट्ट ने ऑर्थोग्नेथिक सर्जरी के निदान व उपचार की जानकारी साझा की।
डॉ. भट्ट ने बताया कि यह दृष्टिकोण रोगियों के लिए बेहतर परिणाम प्रदान कर सकता है। डॉ. भट्ट ने कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल से मुलाकात कर शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग के संकाय सदस्यों और पीजी छात्रों के लिए यूके में अवसरों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय में प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि डेंटोफेशियल डिफॉर्मिटी में नवीनतम तकनीक समय की जरूरत है। आजकल युवाओं मे डेंटोफेशियल डिफॉर्मिटी को लेकर काफी तनाव रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी और ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के सीनियर प्रोफेसर एवं विभाग अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र सिंह, डॉ. अमरीश भगोल, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. सोनल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed