सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Inspired to learn from the lives of great men

Rohtak News: महापुरुषों के जीवन से शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Inspired to learn from the lives of great men
17- गोहाना रोड पर ​स्थित दयानंद मठ में प्रवचन देते आर्यप्रतिनि​​धि। स्रोत : मठ
विज्ञापन
रोहतक। आर्य प्रतिनिधि सभा दयानंद मठ में रविवार को मासिक वैदिक सत्संग किया गया। हवन कुंड में आहुति डालकर सभी ने विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य संतराम रहे। यहां महापुरुषों के जीवन से शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया गया।
Trending Videos

स्वामी सच्चिदानंद ने परमपिता परमात्मा का गुणगान करते हुए मनुष्य जीवन के कर्तव्यों की ओर संकेत करते हुए संदेश दिया। रामअवतार पुरुषार्थी, हनुमत मकड़ौली, सुदेश आर्या व उमेद आर्य ने भजनों एवं प्रवचनों से देश की वर्तमान दशा का वर्णन किया। देवदयानंद ने समाज के लिए किए गए उपकार का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर शास्त्री ने स्वाधीनता संग्राम में शहीद वीरों का जिक्र करते हुए पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां व राजेंद्र लाहिड़ी ने बलिदान का याद किया।
मंच संचालन वेद प्रचार मंडल के प्रधान सुभाष सांगवान ने किया। प्रो. भूप सिंह का मासिक वैदिक सत्संग में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। शांतिपाठ के बाद ऋषि लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर आचार्य संतराम हवासिंह राठी, सेवानिवृत्त तहसीलदार रामकिशन बल्यान, बलराज खुराना, होशियार सिंह आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed