{"_id":"69a5ef8d3e5761fdff0e5281","slug":"iran-israel-war-team-of-20-indian-women-wrestlers-stranded-in-albania-safe-in-hotel-rohtak-news-c-17-roh1020-818737-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरान-इस्राइल जंग : अल्बानिया में फंसा 20 भारतीय महिला पहलवानों का दल, होटल में सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इरान-इस्राइल जंग : अल्बानिया में फंसा 20 भारतीय महिला पहलवानों का दल, होटल में सुरक्षित
विज्ञापन
44-अल्बिनिया में हवाई जहाज में यात्रा के दौरान का भारतीय महिला पहलवानों का दल। स्रोत : सोशल मी
विज्ञापन
रोेहतक। इरान-इस्राइल जंग से संकट गहराता जा रहा है। खाड़ी देशों में एयरस्पेस बंद होने से हवाई उड़ानें भी बंद हो गई हैं। इसके चलते 20 भारतीय महिला पहलवानों का दल अल्बानिया में फंस गया है। इनमें रोहतक के छोटूराम स्टेडियम की चार पहलवान (मानसी, सविता, दीक्षा व नेहा) शामिल हैं। ये सभी एक होटल में सुरक्षित हैं।
रोहतक के शास्त्री नगर निवासी कुश्ती खिलाड़ी मानसी के पिता पवन कुमार व बड़ी बहन अंजलि ने बताया कि 25 फरवरी से एक मार्च तक यूरोप के अल्बानिया में विश्व रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप हुई। इसमें भाग लेने के लिए मानसी गई है।
सोमवार दोपहर बाद फोन पर बातचीत में पता लगा कि इरान-इस्राइल जंग के चलते अनेक हवाई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में उनका दल वहीं फंस गया है। वह सब ठीक हैं। एक होटल में सुरक्षित हैं। उड़ानें रद्द होने से परिजनों की चिंता बढ़ रही है।
-- -- -- -- -- --
पहलवानों ने सुरक्षित होने का संदेश भेजा
सीनियर महिला कुश्ती टीम की कोच मनजीत ने सोशल मीडिया पर महिला पहलवानों के सुरक्षित होने का संदेश भेजा है। इसमें उन्होंने उड़ानें रद्द होने के चलते वहां फंसने की बात कही है। दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। यहां रहने के साथ खाने की भी व्यवस्था है। मंगलवार को हवाई जहाज ने उड़ान भरी तो दल का भारत पहुंचना संभव है।
-- -- -- -- -- -- -
सविता ने जीता कांस्य पदक
विश्व रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप में रोहतक की पहलवान बेटी सविता ने 62 किलो वर्ग मुकाबले में कांस्य पदक जीता है। यह पहलवान पिलाना की है। इनके अलावा दीक्षा, मानसी व नेहा शर्मा का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। ये पदक जीतने से चूक गई।
Trending Videos