सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   LPG Price Hike in Haryana LPG New Price Commercial Cylinder Rate

LPG Price Hike: हरियाणा के हर जिले में गैस के दाम अलग, दूसरे सिलिंडर के लिए करना होगा इतने दिन का इंतजार

रवि हसीजा, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

खाड़ी देशों में ईंधन की आपूर्ति बाधित होने का असर स्थानीय स्तर पर भी पड़ा है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि आपूर्ति मांग के अनुसार फिलहाल नहीं हो रही है जिस वजह से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़े हैं। 

LPG Price Hike in Haryana LPG New Price Commercial Cylinder Rate
गैस सिलिंडर के बढ़े दाम - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

भारत समेत हरियाणा में भी घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं जबकि कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम करीब 120 रुपये बढे़ हैं। दाम बढ़ने का असर सीधा उपभोक्ताओं पर पड़ा है। हरियाणा के झज्जर जिले की बात करें तो करीब 8 लाख उपभोक्ताओं पर एलपीजी सिलिंडर के बढ़े दामों का असर होगा। ऐसे में उपभोक्ताओं पर सीधा 4.80 करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ बढ़ गया है। 
Trending Videos


लॉक इन पीरियड लागू

वहीं, ईरान संकट और खाड़ी देशों में ईंधन की आपूर्ति बाधित होने का असर स्थानीय स्तर पर भी पड़ा है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि आपूर्ति मांग के अनुसार फिलहाल नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ रहा है। साथ ही अब सिलिंडरों की बुकिंग रिफिल के 25 दिन बाद करनी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने तत्काल प्रभाव से दो सिलिंडरों के बीच 25 दिन का लॉक इन पीरियड लागू कर दिया है। बताया जा रहा है कि वर्तमान युद्ध की स्थितियों को देखते हुए सप्लाई चैन प्रभावित न हो। इसके लिए यह अस्थायी कदम उठाया गया है। युद्ध या संकट के दौरान आम जनता में पैनिक स्थिति बन जाती है और गैस सिलिंडरों की बुकिंग कराने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। ऐसे में एलपीजी की तरफ से गैस एजेंसियों पर 25 दिन का प्रतिबंध नोटिस लगा दिया गया है।

कहां कितने रुपये का मिल रहा सिलिंडर

झज्जर जिले में पहले घरेलू गैस सिलिंडर 834 रुपये का था जो अब दाम बढ़ने के बाद 894 रुपये का हो गया है। सोनीपत में दाम बढ़ने के बाद घरेलू गैस सिलिंडर पर अब 922 रुपये का हो गया है। इसके अलावा अंबाला में 930, फतेहाबाद में 933, हिसार में 932 और रोहतक में 915 का मिल रहा है। वहीं, अगर कमर्शियल गैस सिलिंडर की बात करें तो  फतेहबाद में 1949, जींद में 1930, हिसार में 1968 और झज्जर में 1883 रुपये  का 19 किलो का सिलिंडर मिल रहा है।      

शादियों का चल रहा सीजन, खपत ज्यादा

इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और खपत भी ज्यादा होती है। इसके अलावा दुकानों पर भी घरेलू व कमर्शियल गैस सिलिंडर दोनों का प्रयोग हो रहा है। लोग गैस एजेंसियों पर नियमित रूप से सिलिंडर भरवाने के लिए आ रहे हैं, लेकिन मांग के अनुसार सप्लाई नहीं आ रही। हाथोंहाथ ही घरेलू गैस सिलिंडर को लोग बुक कराकर ले जा रहे हैं।

मांग के अनुसार अभी सप्लाई कम

युद्ध के चलते दूसरे सिलिंडर की डिलीवरी अब 25 दिन की कर दी गई है। पीछे से ही मांग के अनुसार अभी सप्लाई नहीं आ रही है। इस कारण थोड़ी दिक्कत है। आने वाले दिनों में सप्लाई सुचारु हो जाएगी। फिलहाल घरेलू सिलिंडर के दमा में 60 रुपये की वृद्धि हुई है।

फिलहाल गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है। कंपनियों ने सिलिंडर बुक कराने की अवधि निर्धारित कर दी गई है। नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है। फिलहाल कोई कालाबाजारी का मामला सामने नहीं आया है। यदि कोई ऐसा करता है तो कार्रवाई की जाएगी।-आदित्य कौशिक, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed