सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three accused arrested in lawyer Devraj Chahar murder case

वकील मर्डर केस: पत्नी और साले ने रची थी हत्या की साजिश, हड़पना चाहते थे जमीन; तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार

वकील देवराज की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिफ्तार किया है। बीते चार मार्च को चाकू से गला रेतकर वकील देवराज की हत्या की गई थी। 

Three accused arrested in lawyer Devraj Chahar murder case
हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

माता गेट निवासी वकील देवराज चाहर की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक वकील की पत्नी स्वीटी, उसके साले गुभाना निवासी आशीष और कुल्ताना निवासी हिमांशु को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मृतक की पत्नी और साले की नजर देवराज चाहर की गांव की जमीन पर थी, जिसे बेचकर मिलने वाली रकम के लालच में उन्होंने साजिश रखी और कुल्ताना निवासी हिमांशु से उसकी हत्या करवाई। यही नहीं आशीष अपनी बहन के प्रेम-विवाह से नाराज था और देवराज के बार-बार उसके घर से जाने की बात कहने पर वह मन में रंजिश पाले हुए था।

Trending Videos


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी हिमांशु को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि अन्य दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से उसे खून से सने कपडे़ व अन्य सामान बरामद किया जाएगा। साथ ही अन्य लोगों की संलिप्पता के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस पूछताछ में अशोक नाम के व्यक्ति का भी नाम सामने आया है, जो किसी अन्य मामले में जेल में बंद है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने यह योजना कई दिनों से बना रखी थी और देवराज चाहर को योजना के तहत चार मार्च की रात को हिमांशु ने फोन कर छारा चुंगी के पास बुलाया। हिमांशु ने देवराज से कहा कि कोई दुराचार का केस है, जिसमें उसने पैरवी करनी है। इस पर दो लाख रुपये मिलेंगे। हिमांशु उसकी गाड़ी में बैठकर सांपला रोड से आगे मिनी बाईपास पर बिरधाना चौक के पास ले गया। उस समय हिमांशु ड्राइवर सीट के पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ था। जैसे ही वह चौक पर पहुंचे तो हिमांशु ने तेजधार चाकू से उसके गले पर वार कर दिया, जिससे देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके बाद आरोपी हिमांशु कुछ देरी पर चाकू फेंककर फरार हो गया था। उसके बाद देवराज निजी अस्पताल पहुंचा था, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया था, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।

यह था मामला

गांव सिलानी निवासी जगत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका छोटा बेटा देवराज सिंह पेशे से वकील था और झज्जर में माता गेट के पास रहता था। 4-5 मार्च 2026 की रात को देवराज की पत्नी का फोन आया कि हिमांशु निवासी कुलताना ने देवराज को किसी काम के बहाने बुलाया था। बाद में उसे तेजधार हथियार से गले पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया और उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस शिकायत के आधार पर थाना शहर झज्जर में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वकील देवराज की हत्या के मामले में पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी हिमांशु निवासी कुलताना जिला रोहतक, मृतक की पत्नी स्वीटी व साले आशीष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि हिमांशु ने देवराज को किसी केस के बहाने बुलाया था। उसने अचानक चाकू निकालकर देवराज के गले पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से देवराज की हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक देवराज के खेत को बेचकर मिलने वाली रकम के लालच में आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी साजिश वकील की पत्नी व साले ने रची थी। -बलदेव सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed