{"_id":"69ac3b0300697bc0ec0fc6da","slug":"video-leader-of-opposition-bhupinder-singh-hooda-attacked-abhay-singh-chautala-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभय सिंह चौटाला पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभय सिंह चौटाला पर बोला हमला
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर अभय सिंह चौटाला के बयान पर कहा कि अभय सिंह चौटाला का बयान पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा का तीसरा उम्मीदवार उनकी सहमति से उतारा गया है, यह आरोप पूरी तरह गलत है।
वह शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह किसी सामजिक कार्यक्रम में शिरकत करने झज्जर पहुंचे थे। हुड्डा ने कहा कि अभय सिंह चौटाला न तो कांग्रेस को चाहते हैं और न ही बीजेपी को, इसलिए उन्हें राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान अनुपस्थित रहना चाहिए। हुड्डा ने कहा कि यदि अभय सिंह चौटाला वोटिंग में हिस्सा लेते हैं तो यह साफ हो जाएगा कि वह बीजेपी की बी-टीम की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता सब कुछ समझती है और राजनीतिक दलों की मंशा को अच्छी तरह जानती है। हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को लेकर अनावश्यक बयानबाजी करने के बजाय अभय सिंह चौटाला को अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।