{"_id":"69abf82fadc565b33d087454","slug":"video-ct-scan-machine-reaches-bahadurgarh-civil-hospital-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल के ए-ब्लॉक में पहुंची 80 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन, जल्द शुरू होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल के ए-ब्लॉक में पहुंची 80 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन, जल्द शुरू होगी सुविधा
शहर के नागरिक अस्पताल के ए ब्लॉक में जिले की पहली 80 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मशीन की स्थापना का कार्य किया जा रहा है और अगले पखवाड़े तक इसकी सेवाएं शुरू होने की संभावना है। मशीन शुरू होने के बाद क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
अभी तक सीटी स्कैन कराने के लिए मरीजों को निजी सेंटरों या दूसरे शहरों में जाना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते थे। नई सुविधा शुरू होने के बाद हेड इंजरी का सीटी स्कैन मात्र 650 रुपये में किया जाएगा।
इसके अलावा बीपीएल परिवार, हरियाणा सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स, अज्ञात दुर्घटनाग्रस्त मरीज, एससी/एसटी वर्ग और अर्बन स्लम निवासी सहित सात पात्र श्रेणियों के मरीजों की जांच निशुल्क की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से बाहर होने वाले करीब 70 प्रतिशत रेफरल कम होने की उम्मीद है और मरीजों को समय पर जांच की सुविधा मिल सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।