{"_id":"69abe50e35e011dc7f0b9394","slug":"video-elected-members-of-sir-chhotu-ram-dharamshala-were-welcomed-at-parnala-hasanpur-in-bahadurgarh-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के परनाला-हसनपुर में सर छोटूराम धर्मशाला के निर्वाचित सदस्यों का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के परनाला-हसनपुर में सर छोटूराम धर्मशाला के निर्वाचित सदस्यों का हुआ स्वागत
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव परनाला-हसनपुर में सर छोटूराम धर्मशाला के नवनिर्वाचित सदस्यों का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव के गणमान्य लोगों और सरपंचों ने फूलमालाएं पहनाकर सदस्यों का सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सरपंच जितेंद्र बामडौली, मोहन, मनीष, अनिल, मोहित, सुमित और पप्पू कुलासी भी मौजूद रहे। इसके अलावा रणबीर राठी प्रधान, सुखबीर, जगबीर, ओमप्रकाश और राजीव सहित अन्य ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अशोक राठी प्रधान ने कहा कि धर्मशाला समाज की एक महत्वपूर्ण संस्था है और सभी सदस्यों से उम्मीद है कि वे समाजहित में मिलकर कार्य करेंगे तथा क्षेत्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।