सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Janwadi Mahila Samiti stressed the need to build a strong women's organization.

Rohtak News: जनवादी महिला समिति ने मजबूत महिला संगठन खड़ा करने की जरूरत पर बल दिया

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Janwadi Mahila Samiti stressed the need to build a strong women's organization.
13-कार्यशाला में भाग लेते हुए जनवादी महिला समिति की अनेक पदा​धिकारी। स्रोत समिति  संवाद न्यूज ए
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति रोहतक की ओर से कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव एवं मुख्य वक्ता ऊषा सरोहा ने राज्य में महिलाओं पर बढ़ते हमले, महंगाई, बेरोजगारी और लैंगिक भेदभाव के इस दौर में मजबूत महिला संगठन खड़ा करने की जरूरत पर बल दिया।
Trending Videos

ऊषा सरोहा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर महिलाओं को संगठित करें और उनके अधिकारों की लड़ाई को तेज करें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जगमती सांगवान ने राष्ट्रीय सम्मेलन की रिपोर्ट रखते हुए महिला संगठनों की आवश्यकता और मजबूती पर बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अंजू ने इसकी अध्यक्षता और संचालन जिला सहसचिव मुनमुन ने किया। उपाध्यक्ष जगबीरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मानसरोवर पार्क में मनाया जाएगा। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष राजकुमारी दहिया, राज्य कमेटी सदस्य सविता मलिक, जिला सहसचिव हेमलता, गायत्री, बिमला हुड्डा, किरण, कांता, सरोज, पूनम, गुड्डी, सावित्री, राजेश व गीता उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed