सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Labour and employee organizations have called for a nationwide strike on February 12th to protest against the new Labour Code.

Rohtak News: लेबर कोड के विरोध में मजदूर-कर्मचारी संगठनों का 12 फरवरी को चक्का जाम का आह्वान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Labour and employee organizations have called for a nationwide strike on February 12th to protest against the new Labour Code.
विज्ञापन
रोहतक। मजदूर-कर्मचारी विरोधी चारों लेबर कोड के विरोध में कर्मचारियों में रोष है। सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व स्थाई रोजगार सहित अन्य मांग पूरी करने के लिए मजदूर-कर्मचारी संगठनों ने 12 फरवरी को सरकार के लिए खिलाफ चक्का जाम करने का आह्वान किया है।
Trending Videos

शहर के अलग-अलग विभागों के कार्यालयों में मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ और सीटू का जत्था 12 फरवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए पहुंचा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के संगठन सचिव जयवीर चहल ने कहा कि देश और प्रदेश बहुआयामी हमले के दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में दो लाख से अधिक पद वर्षों से खाली पड़े हैं जबकि पढ़ा-लिखा युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम, अग्निवीर व अन्य अस्थाई व्यवस्थाएं नियमित रोजगार की जगह कम वेतन, असुरक्षित व अपमानजनक काम को बढ़ावा दे रही हैं।
वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को न वेतन सुरक्षा, न सामाजिक सुरक्षा व न भविष्य की गारंटी मिली है। सीटू के राज्य उपाध्यक्ष सतबीर सिंह ने कहा कि चारों नई श्रम संहिताएं (लेबर कोड) मजदूर कर्मचारी विरोधी सोच का खुला ऐलान हैं। इन्हें सुधार कहा जा रहा है जबकि इनका असली मकसद श्रम को सस्ता, असुरक्षित और मालिकों के अधीन बनाना है।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच ने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल केवल किसी एक विभाग या वर्ग की नहीं है। यह संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और जनसेवा को बचाने की निर्णायक लड़ाई है।
जत्थे ने तहसील कार्यालय, सिंचाई विभाग, नगर निगम, नगर पालिका कलानौर, डीसी कार्यालय, बिजली विभाग, सिविल सर्जन कार्यालय समेत कई गांव में मजदूरों कर्मचारियों की सभाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed