सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Under the Amrit Yatra initiative, young people were given the message of drug de-addiction.

Rohtak News: अमृत यात्रा के तहत युवाओं को दिया नशामुक्ति का संदेश

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Under the Amrit Yatra initiative, young people were given the message of drug de-addiction.
10-राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में अमृत यात्रा के तहत युवाओं को नशामुक्ति का संदेश देत
विज्ञापन
रोहतक। नव युवा फाउंडेशन ने राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में अमृत यात्रा के तहत युवाओं को नशामुक्ति का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम फाउंडेशन की महत्वाकांक्षी पहल नशे के विरुद्ध अमृत यात्रा के तहत संपन्न हुआ। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करा उन्हें सकारात्मक जीवन पथ पर प्रेरित किया गया।
Trending Videos

नव युवा फाउंडेशन की हरियाणा राज्य समन्वयक ममता रानी ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र को भी कमजोर करता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, मित्रों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करें। फाउंडेशन की जिला समन्वयक कृतिका ने बताया कि बजट से संबंधित क्विज में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed