{"_id":"69826775ed10e794df03b079","slug":"open-drains-on-the-rohtak-bhiwani-road-and-the-slabs-covering-them-are-also-missing-rohtak-news-c-17-roh1020-804867-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रोहतक–भिवानी मार्ग पर खुले नाले, स्लैब भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रोहतक–भिवानी मार्ग पर खुले नाले, स्लैब भी गायब
विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। रोहतक–भिवानी मार्ग पर वार्ड नंबर 13 में खुले पड़े नाले और गड्ढे आमजन के लिए खतरा बने हुए हैं। कई वर्षों से नालों के स्लैब भी गायब हैं। नगर पालिका प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा है। हालात इतने खराब हैं कि प्राइमरी स्कूल के गेट के पास गहरे गड्ढे बन चुके हैं। इससे स्कूली बच्चों, अभिभावकों व राहगीरों को हादसे का डर सता रहा है।
टैक्सी स्टैंड पर मौजूद मुकेश रोहिल्ला, बसंत, बिजेंद्र, चौकीदार लक्ष्मण, राजेश का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना भारी वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। खुले नालों और गड्ढों के कारण कई बार लोग गिरते-गिरते बचे हैं लेकिन नगर पालिका की ओर से अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया।
बारिश के दाैरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है। पानी भरने से खुले नाले दिखाई नहीं देते और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। अभिभावकों की ओर से बार-बार शिकायत के बावजूद नालों पर स्लैब नहीं लगाए गए। गड्ढों की मरम्मत भी नहीं की गई।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रोहतक–भिवानी मार्ग पर खुले नालों को तत्काल ढकवाया जाए, प्राइमरी स्कूल के पास बने गड्ढों की मरम्मत कराई जाए और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
-- -- -- --
टेंडर प्रक्रिया जारी है। जल्द ही स्लैब लगवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सड़क किनारे नाला पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है, जल्द ही इनकी मरम्मत की जाएगी। - हरप्रीत सिंह जुनेजा, पार्षद वार्ड नंबर 13
Trending Videos