सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Like the last 12 years, Haryana has been disappointed by the Union Budget: Deepender

गत 12 वर्ष की तरह केंद्रीय बजट से हरियाणा को मिली मायूसी : दीपेंद्र

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Like the last 12 years, Haryana has been disappointed by the Union Budget: Deepender
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्रीय बजट से हरियाणा को गत 12 साल की तरह एक बार फिर मायूसी हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि इस बार भी बजट में अगर किसी राज्य के साथ सबसे ज्यादा सौतेला व्यवहार हुआ है तो वह हरियाणा है जबकि केंद्र सरकार हरियाणा से सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन और टोल टैक्स वसूली करती है।
Trending Videos

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार हरियाणा से टैक्स के रूप में 7 रुपये वसूल कर बदले में 1 रुपये दे रही है। उन्होंने कहा कि बजट में हरियाणा को नई कोई परियोजना मिलना तो दूर हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की तरफ से मंजूर हुई बड़ी परियोजनाओं रेल कोच फैक्टरी, बाढ़सा एम्स-2 परिसर के संस्थान, डिफेंस यूनिवर्सिटी आदि के लिए कोई बजट नहीं आवंटित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने रविवार को खेड़ी साध स्थित स्वतंत्रता सेनानी व संविधान निर्मात्री सभा के सबसे युवा और हरियाणा से एकमात्र सदस्य रहे चौ. रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed