{"_id":"6a5cf44d8fd8e59b2400ff09","slug":"lord-jagannaths-rath-yatra-taken-out-amidst-devotional-songs-and-hymns-rohtak-news-c-17-roh1020-890973-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: भजन-कीर्तन के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: भजन-कीर्तन के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
Sun, 19 Jul 2026 09:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 19 Jul 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
36. यात्रा में भगवान जगन्नाथ की रथ को खींचते हुए श्रद्धालु। स्रोत: मंडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। सेक्टर-1 में रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। शाम चार बजे हाउस नंबर-173, सेक्टर-1 से शुरू हुई रथ यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दिव्य स्वरूपों के दर्शन किए। यात्रा के दौरान भक्ति का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए।
रथ यात्रा में श्री राधा नाम संकीर्तन मंडल, रोहतक तथा श्री धाम बरसाना मंडल के कलाकारों ने भजन-कीर्तन और संकीर्तन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
आयोजकों के अनुसार रथ यात्रा का उद्देश्य भगवान जगन्नाथ की भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना और समाज में धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। यात्रा का समापन शाम सात बजे महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर सेवक सुरेंद्र अनेजा, डिंपल अनेजा, चंद्रकांता सहगल, आशा, उषा, कमलेश, मनीषा, शुभम, प्रभु रामस्वरूप सहित अन्य उपस्थित रहे।