सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manoj carrying a reward of 10 lakh rupees arrested two were caught with hashish worth eight lakh rupees in 202

Haryana: 10 लाख का इनामी मनोज गिरफ्तार, 2023 में आठ लाख की चरस सहित पकड़े गए थे दो, तीसरा अब आया हाथ

माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
सार

नशा तस्करी के आरोप में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शनिवार को 10 लाख के इनामी बिहार के गोपालगंज के मनोज उर्फ भुटेली को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने करीब 2 साल 9 माह पहले आठ लाख की चरस रोहतक भेजी थी।

Manoj carrying a reward of 10 lakh rupees arrested two were caught with hashish worth eight lakh rupees in 202
हथकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नशा तस्करी के आरोप में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने शनिवार को 10 लाख के इनामी बिहार के गोपालगंज के मनोज उर्फ भुटेली को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने करीब 2 साल 9 माह पहले आठ लाख की चरस रोहतक भेजी थी। रिमांड पर लेने के लिए आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया लेकिन रिमांड नहीं मिल सका।

Trending Videos


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मई 2023 में पुलिस को सूचना मिली कि बिहार का एक व्यक्ति जींद के गांव कलिंगा, हाल में करतारपुरा निवासी राजबीर सिंह को भारी मात्रा में नशीला पदार्थ देने पुराना बस अड्डे के नजदीक गली में आएगा। पुलिस ने दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया। बिहार से आए युवक की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के गांव बगहा निवासी धर्मेंद्र के तौर पर हुई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मदद से बरामद पीठू बैग की तलाशी ली तो उसमें 8 किलो 100 ग्राम चरस मिली जिसकी कीमत उस समय आठ लाख रुपये के करीब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ कि बिहार से यह चरस मनोज ऊर्फ भुटेली ने भेजी है। आरोपी राजबीर व धर्मेंद्र को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन मनोज उर्फ भुटेली अब पुलिस के हाथ आया है। उसे गुरुग्राम से रोहतक की स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने एसटीएफ भौंडसी की मदद से काबू कर लिया।

मोबाइल फोन बरामद करने के लिए नहीं मिली रिमांड
नारकोटिक्स की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा। कहा कि आरोपी से वह मोबाइल फोन बरामद किया जाना है जिससे वह आरोपियों के संपर्क में था। दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने रिमांड देने की मंजूर नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed