सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Memorandum submitted to the Mayor demanding reinstatement.

Rohtak News: बहाली की मांग को लेकर मेयर को सौंपा ज्ञापन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Mayor demanding reinstatement.
24-नगर निगम मेयर रामअवतार वाल्मीकि को एजेंसी कर्मियों के समर्थन में ज्ञापन सौंपते नगर पालिका कर
विज्ञापन
रोहतक । शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान एजेंसी के हटाए गए 46 कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई ने नगर निगम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मेयर रामअवतार वाल्मीकि को ज्ञापन सौंपकर जल्द बहाली की मांग उठाई। संघ की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की। शंभू टांक ने बताया कि एक से 14 मई तक चली सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में एजेंसी के कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया था। इसके बाद एजेंसी ने 46 कर्मचारियों को हटा दिया। अधिकारियों ने कर्मचारियों की बहाली का आश्वासन दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed