{"_id":"6a5ceeaf1ba266526b09aafa","slug":"more-than-100-participants-showcased-their-talent-in-haryana-ka-rock-star-auditions-rohtak-news-c-17-roh1020-890846-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हरियाणा का रॉक स्टार ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हरियाणा का रॉक स्टार ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
Sun, 19 Jul 2026 09:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 19 Jul 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
25. नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के संगीत विभाग की ओर से विद्या फिल्म की टीम कोमल को सम्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के संगीत विभाग एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में शनिवार को हरियाणा का रॉक स्टार गायन प्रतियोगिता के ऑफलाइन ऑडिशन आयोजित किए गए। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिनेश सिंह रहे। ऑडिशन में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी गायकी का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में हरियाणवी गायक केडी, गायिका रेणुका पंवार और गायक सोमवीर कथूरवाल शामिल रहे।
शो के प्रोड्यूसर संजीव कुमार ने बताया कि रोहतक के बाद 25 जुलाई को हिसार, 2 अगस्त को फरीदाबाद, 8 अगस्त को करनाल, 16 अगस्त को अंबाला और 22 अगस्त को गुरुग्राम में ऑफलाइन ऑडिशन होंगे। अंत में विद्या फिल्म की टीम ने प्राचार्य का स्मृति चिह्न देकर आभार व्यक्त किया।