सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal elections: Six centers set up for voters to register complaints

नगर पालिका चुनाव : मतदाताओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए बनाए छह केंद्र

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Six centers set up for voters to register complaints
विज्ञापन
सांपला। नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन की प्रक्रिया जारी है। अप्रैल में होने वाले संभावित चुनाव को लेकर मतदाताओं को 13 बूथों से 16 वार्डों में बांटा जा रहा है। इसके लिए 13 बीएलओ काम में लगे हुए हैं। मतदाताओं की आपत्तियां व दावे सुनने के लिए आधा दर्जन सेंटर बनाए गए हैं।
Trending Videos

पालिका सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि वार्ड एक से तीन के मतदाताओं को कोई आपत्ति है तो वह विद्युत निगम के एसडीओ कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। वार्ड चार से छह तक लोग पब्लिक हेल्थ एसडीओ कार्यालय व 7 से 9 वार्ड के लोग खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, 10 व 11 वार्ड के मतदाता नगर पालिका कार्यालय व पॉलिटेक्निकल काॅलेज में आपत्ति व दावे दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 12 से 14 तक के मतदाता सीडीपीओ कार्यालय, 15 व 16 के मतदाता शांति हाई स्कूल में आपत्ति-दावे दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद अगर किसी व्यक्ति को यहां संतुष्टि नहीं होगी तो उपायुक्त को शिकायत कर सकते हैं। संवाद
------------
निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

रोहतक। सांपला नगर पालिका चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सचिन गुप्ता ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में नपा चुनाव के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। नगर पालिका निर्वाचन नियमावली, 1978 के नियम 19 के उप-नियम (3) एवं (4) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सांपला के उपमंडलाधीश उत्सव आनंद को निर्वाचन अधिकारी व सांपला के नायब तहसीलदार अशोक कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराएं। कहा कि जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करें और लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed