सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nandal was not fielded by the opposition in the elections: Grover. Nandal said, "I don't know on what basis he is saying this."

नांदल को चुनाव में विपक्ष ने तो नहीं खड़ा किया : ग्रोवर, नांदल बोले-पता नहीं किस आधार पर कह रहे

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Nandal was not fielded by the opposition in the elections: Grover. Nandal said, "I don't know on what basis he is saying this."
40-राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सतीश नांदल
विज्ञापन
रोहतक। राज्यसभा चुनाव परिणाम से शहर की सियासत में उबाल है। भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने असम रवाना होने से पहले बयान देकर सियासी अटकलों को नया मोड़ दिया। बोले, उनको अंदरुनी जानकारी मिली है कि शायद विपक्ष ने ही सतीश नांदल को निर्दलीय प्रत्याशी उतारा था। सतीश नांदल का कहना है कि शायद मनीष कुछ और कहना चाहते थे लेकिन कुछ और कह गए।
Trending Videos

हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों पर सोमवार को चुनाव हुआ। देर रात भाजपा के संजय भाटिया व कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध को विजयी घोषित किया गया। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल एक वोट से कांग्रेस प्रत्याशी से हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव परिणाम के बाद से प्रदेश में सियासी माहौल गर्म है। बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि उनको अंदरूनी जानकारी मिली है शायद विपक्ष ने सतीश नांदल को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा था। कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध राहुल गांधी की पसंद के उम्मीदवार थे। ऐसे में विपक्ष को नया प्रत्याशी पसंद नहीं था।
यही कारण है कि निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल की जीत तय मानी जा रही थी। अगर इनेलो आखिर समय में रणनीति बदलकर मतदान से दूर नहीं होता तो नांदल जीत गए थे। दूसरा राहुल गांधी ने भी चेतावनी दी थी अगर कांग्रेस प्रत्याशी हारे तो पार्टी सख्त कदम उठाएगी। इसके बावजूद 37 में से कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 28 विधायकों के ही वोट मिल सके।
बाक्स
ओपी चौटाला मेरे राजनीतिक गुरु, ग्रोवर ने ऐसा बयान क्यों दिया, समझ नहीं आया : नांदल
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे सभी 90 विधायकों से समर्थन मांगने गए थे। अभय चौटाला से भी दो बार मिले। आखिरी समय में मतदान से दूर रहने के निर्णय के बारे में वे ही बता सकते हैं। एक सवाल के जवाब में नांदल ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला उनके राजनीतिक गुरु हैं। इसमें दो राय नहीं है। जहां तक पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बयान का सवाल है, पता नहीं उन्होंने ऐसा क्यों कहा। शायद वे कुछ और कहना चाहते थे और कुछ और कह गए।

40-राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सतीश नांदल

40-राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सतीश नांदल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed