Haryana: नौकायन की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी की तालाब में डूबकर हुई मौत, अभ्यास करते समय हुआ हादसा
माया धनखड़ का तालाब के बीच में जाते ही सांस फूल गया जिससे वो गहरे पानी में चली गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौकायन की राष्ट्रीय स्तर की जूनियर खिलाड़ी माया धनखड़ (15) की रोहतक जिले के गांव करौंथा के तालाब (जोहड़) में अभ्यास करते समय डूबने से मौत हो गई। वह गांव के बड़े वाले तालाब को तैरकर पार कर रही थी। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
अभ्यास के दौरान हुआ हादसा करौंथा निवासी जयप्रकाश ने बताया कि उनकी बेटी माया धनखड़ एक साल से तैराकी व नौकायन सीख रही थी। इसके लिए हर रोज सुबह व शाम गांव के बड़े वाले जोहड़ में अभ्यास करती थी। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नौकायन के बाद 100 मीटर चौड़े तालाब को तैरकर पार कर रही थी।
तालाब के ठीक बीच में जाने के बाद सांस फूलने के कारण वह डूबने लगी तो उसने चिल्लाकर आवाज लगाई। तुरंत दूसरी नौका से उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक पेट में पानी जा चुका था। बाहर लेकर आए तो वह बेहोश हो चुकी थी। उसे तुरंत पीजीआई लेकर आए जहां उसने दम तोड़ दिया।
तीन महीने पहले मिली थी गांव की अकादमी को मान्यता
खिलाड़ी माया धनखड़ के पिता जयप्रकाश ने बताया कि गांव की बेटी पूजा धनखड़ अंतराष्ट्रीय स्तर की नौकायन खिलाड़ी है जो गांव में अकादमी चलाती है। गांव की करीब 10 से ज्यादा बेटियां नौकायन सीख रही हैं। तीन महीने पहले ही खेल विभाग से उनकी अकादमी को मान्यता मिली थी। विभाग की ओर से 25,000 रुपये मासिक कोच के तौर पर पूजा को मानदेय दिया जाता है।सरपंच ने बताया कि गांव में बड़ा वाला जोहड़ (तालाब) सबसे बड़ा है। लंबाई 150 तो चौड़ाई 100 मीटर से ज्यादा है। मुझको नहीं पता कि गांव में नौकायन व तैराकी का अभ्यास किया जा रहा है।
36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर और सब-जूनियर स्पर्धा में भाग ले चुकी थीं माया
पिता जयप्रकाश ने बताया कि अकादमी के चार प्रशिक्षु माया (15), खुशी (14) और रितेश (16) ने 23-24 मई को करनाल में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर और सब-जूनियर चैंपियनशिप 2025-26 के लिए चयन परीक्षण उत्तीर्ण की थी। इसमें वह दूसरे स्थान पर रही थी। जून में 10 दिन पहले छतीसगढ़ के रायपुर में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इसमें उनकी टीम 7वें स्थान पर रही थी।