सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nishchay won gold and Nidhi won silver at the National Athletics meet.Nishchay won gold and Nidhi won silver at the National Athletics meet.

Rohtak News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स में निश्चय ने गोल्ड व निधि ने जीता सिल्वर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Nishchay won gold and Nidhi won silver at the National Athletics meet.Nishchay won gold and Nidhi won silver at the National Athletics meet.
39-नि​धि रानी
विज्ञापन
रोहतक। लुधियाना में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महम की निधि रानी ने रजत पदक और निश्चय ने स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम पर आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की ओर से 13 और 14 जून को आयोजित इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 126 एथलीटों ने हिस्सा लिया। इनमें 33 महिला और 93 पुरुष खिलाड़ी शामिल थे। हरियाणा एथलेटिक्स महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि निधि रानी ने डिस्कस थ्रो में कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड हासिल किया। निश्चय ने इसी इवेंट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में हरियाणा के नवदीप ने पहला, अजय ने दूसरा और इस्लामुद्दीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में विक्रांत पांचाल (फरीदाबाद) ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालकिशन (भिवानी) ने 3 किलोमीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीता और नवीन यादव ने हैमर थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

हरियाणा एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान सहित अन्य पदाधिकारियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

39-निधि रानी

39-निधि रानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed