{"_id":"69a9f1b334c5ba516e024b3e","slug":"no-charge-sheet-filed-even-after-three-months-of-arrest-rohtak-news-c-17-roh1019-819734-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गिरफ्तारी के तीन माह बाद भी आरोप पत्र दाखिल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गिरफ्तारी के तीन माह बाद भी आरोप पत्र दाखिल नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के कन्हेली गांव के सपना हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के तीन माह बाद भी पुलिस आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल नहीं कर सकी है। वीरवार को अदालत में आरोपी संजू व उसके साथियों को पेश किया गया जहां न्यायिक हिरासत के चलते फिर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, सपना गांव की युवती ने गांव के ही युवक सूरज से प्रेम विवाह किया था। इससे उसका भाई संजू नाराज था। 19 नवंबर की रात को सपना की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सपना के भाई संजू व उसके तीन साथियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। नियमों के तहत पुलिस को 90 दिन में आरोप पत्र 25 फरवरी तक दाखिल करना था। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा।
Trending Videos