{"_id":"6a67c3d5072d4885ee0373e0","slug":"open-manholes-on-the-streets-perils-abound-rohtak-news-c-17-ali1038-894763-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सड़कों पर मैनहोल खुले...दुश्वारियां तैर रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सड़कों पर मैनहोल खुले...दुश्वारियां तैर रहीं
विज्ञापन
26. गड्ढे में सिस्टम...कच्चा बेरी रोड पर सीवर जाम के बाद भरा पानी। जलभराव में मैनहोल का ढक्कन ख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर का कच्चा बेरी रोड विभागों की घोर लापरवाही का जीवंत प्रमाण बन चुका है। सीवर जाम होने की वजह से पूरी सड़क गंदे पानी से लबालब है। जलभराव के बीच खुले पड़े मैनहोल राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। इनका दावा है कि डेयरियों से सीवर में गोबर बहाने से सीवर जाम हो रहे हैं।
कच्चा बेरी रोड पर स्थानीय निवासियों व दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है। हालात इस कदर बदतर हैं कि सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। यहां सोमवार को एक ऑटो चालक खुले मैनहोल के गहरे गड्ढे में फंस गया। जलभराव के बीच उसे खुला मैनहोल दिखाई नहीं दिया। शुक्र है किसी की जान नहीं गई।
इसके बाद चालक ने अपने ऑटो रिक्शा को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। वहीं, दूसरी ओर एक राहगीर जलभराव के बीच फंसी अपनी स्कूटी को खींचने पर मजबूर दिखाई दिया।
विज्ञापन
प्रशासनिक अनदेखी से तंग आकर अब जनता खुद अपनी सुरक्षा के लिए आगे आने लगी है। विभाग से कोई मदद न मिलने पर एक स्थानीय निवासी खुद लाठी-डंडा लेकर गंदे पानी के बीच जाम पड़े सीवर को खोलता नजर आया।
स्थानीय निवासी डॉ. धर्मपाल ने कहा कि अगर जन स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत सीवर जाम की समस्या को दूर नहीं किया और खुले मैनहोल बंद नहीं किए तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।
-- -- -- --
वर्जन
कच्चा बेरी रोड क्षेत्र में डेयरियों से लगातार सीवर में गोबर बहाया जा रहा है। यहां के नाले भी गोबर बहाए जाने के बाद से जाम हैं। इसके कारण निकासी नहीं हो रही है। नगर निगम को अवगत करवाया गया है। जल्द ही सीवर और नालों की सफाई करवाकर निकासी की जाएगी।
- प्रदीप कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग