सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Organizations will participate to ensure the strike is successful: Satbir Singh

हड़ताल को सफल बनाने रहेगी संगठनों की भागीदारी : सतबीर सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 09 Feb 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Organizations will participate to ensure the strike is successful: Satbir Singh
रोहतक के पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में बैठक करते हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहतक। कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने व खाली पदों पर स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाया जाएगा। हड़ताल को सफल बनाने के लिए जिले के मजदूर यूनियन, कर्मचारी संगठन व किसान संगठनों की भागीदारी रहेगी। ये बातें हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर सिंह ने कही।
बस स्टैंड स्थित पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में सोमवार को हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई। संचालन करते हुए कर्मचारी नेता जोगिंद्र दलाल ने कहा कि यह हड़ताल केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी, किसान विरोधी व आम जनता पर बोझ डालने वाली नीतियों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें समाज के हर वर्ग-मजदूर, किसान, महिलाएं, युवा, कर्मचारी और छोटे व्यापारियों को शामिल किया जाएगा। जनता के सामने सबसे बड़े मुद्दे बिजली बिलों का बढ़ता बोझ, स्मार्ट मीटर योजना व अन्य जन विरोधी नीतियां हैं।
जिला सचिव विनोद ने कहा कि प्रदेश में हाल के वर्षों में बिजली दरों में बार-बार वृद्धि, फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट (एफएसए) बढ़ाने, स्लैब बदलने और फिक्स्ड चार्ज से आम घरों के बिजली बिल आसमान छू रहे हैं जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है।
बिजली बिल-2025 की नीतियां और बढ़ोतरी जनता पर सीधा हमला हैं। इसी तरह, स्मार्ट मीटर योजना का जबरन थोपना उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ और परेशानी का कारण बन रहा है जिसके खिलाफ प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
बैठक में सीटू नेता धर्मवीर हुडा, रामचंद्र सिवाच, संयुक्त किसान मोर्चा के नेता एवं किसान सभा के सचिव सुमित, किसानी प्रतिष्ठा मंच, भारतीय किसान यूनियन, खेत मजदूर यूनियन के संदीप सिंह, इंटक के सुमेश, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जगपाल सांगवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed