Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
In the Khidwali firing incident in Rohtak, three people, including history-sheeter Deepak alias Commando, were arrested along with weapons.
{"_id":"6989d3bd5c923f035009558a","slug":"video-in-the-khidwali-firing-incident-in-rohtak-three-people-including-history-sheeter-deepak-alias-commando-were-arrested-along-with-weapons-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक का खिड़वाली गोलीकांड, हिस्ट्रीशीटर दीपक उर्फ कमांडो सहित तीन हथियारों सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक का खिड़वाली गोलीकांड, हिस्ट्रीशीटर दीपक उर्फ कमांडो सहित तीन हथियारों सहित गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 06:01 PM IST
खिड़वाली गांव में शनिवार शाम को कहासुनी पर जमानत पर आए हिस्ट्रीशीटर नवीन उर्फ कमांडो को गोली मारने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर रहे दीपक उर्फ कमांडो, रिकित व भालौठ गांव निवासी गौरव को दो देसी पिस्तौल व दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश कर सीआईए द्वितीय रिमांड पर लेगी।
एएसपी वाईवीआर शशि शेखर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि खिड़वाली गांव निवासी नीरज ने शिकायत दी थी कि सात फरवरी को उसका छोटा भाई नवीन घर आया था। उसने बताया कि गांव के युवक दीपक उर्फ कमांडो व विकास उर्फ ढीला से उसकी कहासुनी हो गई है। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। शाम को जब नवीन बाइक पर बाबा ज्ञानदास के मंदिर की गया तो पीछ कर रहे कार सवार दीपक, विकास, रितिक व अरुण सहित अन्य ने रास्ता रोक लिया। नवीन जान बचाकर भागने लगा तो दीपक ने गोली मार दी। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
शराब ठेकों में हिस्सेदारी हिस्ट्रीशीटर दीपक उर्फ कमांडो की
एएसपी ने बताया कि सीआईए द्वितीय प्रभारी एसआई सतीश कादियान के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ कमांडो से एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस, रितिक से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। जांच में पता चला है कि आरोपी दीपक उर्फ कमांडो का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी पर हत्या का प्रयास, स्नैचिंग, अवैध हथियार सहित चार एफआईआर रोहतक में तो दो अवैध हथियार रखने के सोनीपत पुलिस ने मामले दर्ज कर रखे हैं। आरोपी ने शराब ठेकों में भी हिस्सेदारी कर रखी है। 11वीं पास 20 वर्षीय रितिक व 19 वर्षीय गौरव के खिलाफ अभी एफआईआर दर्ज हुई है।
नवीन उर्फ भंडर के खिलाफ 17 एफआईआर, सोनीपत, बहादुरगढ़ व उत्तराखंड में भी नामजद
एएसपी ने बताया कि घायल नवीन उर्फ भंडर का भी पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। नवीन के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, छेड़छाड़, मारपीट, एनडीपीएस एक्ट, अवैध हथियार रखने सहित करीब 17 मामले दर्ज हैं। इसमें 13 मामले रोहतक, दो सोनीपत, एक बहादुरगढ़ व एक उतराखंड में दर्ज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।