फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Over 8,000 seeds and seed balls planted along canals and roadsides.

Rohtak News: आठ हजार से अधिक बीज व सीड बॉल नहर व सड़क किनारे किए रोपित

Mon, 27 Jul 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Over 8,000 seeds and seed balls planted along canals and roadsides.
14-दिल्ली रोड ​स्थित बीजदान केंद्र से सीड बॉल लेकर जाते स्वयंसेवक । संवाद - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अमर उजाला और सुनो नहरों की पुकार मिशन की ओर से चलाया जा रहा बीजदान-भविष्य का बीजारोपण अभियान गति पकड़ने लगा है। शनिवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए आठ हजार से अधिक बीज व सीड बॉल नहर व सड़क किनारे रोपित किए गए।
अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने 8000 से अधिक बीज एवं सीड बॉल दिल्ली बाईपास से झज्जर रोड तक नहर किनारे व आसपास के क्षेत्रों में रोपित किए। इस दौरान देसी प्रजातियों के बीजों को बरसात के मौसम का लाभ उठाते हुए सुरक्षित स्थानों पर डाला गया, ताकि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र और हरा-भरा हो सके।
विज्ञापन

अभियान के संस्थापक डॉ. अनुज नरवाल ने बताया कि बीजारोपण अभियान को दो टोलियों में विभाजित कर संचालित किया गया। पहली टोली में शामिल अभियान संयोजक डॉ. जसमेर हुड्डा के नेतृत्व में ईश्वर दलाल, राजबीर कालीरमन, साहब सिंह धामड़, सुरेश मलिक और नरेंद्र अहलावत ने नहर किनारे बीज एवं सीड बॉल रोपित किए। टीम ने लोगों को बीज संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी टोली में शामिल सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता रामनिवास के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पूरे उत्साह के साथ अभियान में भाग लिया। इनकी टोली में एसडीओ सतीश कुमार, जेई जयपाल, अमित हुड्डा, जितेंद्र, संदीप यादव, सुपरवाइजर जोगिंदर, विकास, बेलदार अंकित मलिक, सुनील, दिग्विजय, संदीप, विकास, योगेश, नीरज, अवनीश, यशवीर, विकास, राजकुमार, अभिषेक, राजेश, साहिल, सुमित, अमन, रवि एवं बिजेंद्र शामिल रहे।
-----------
स्थानीय नागरिकों ने किया सहयोग
अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी सहयोग किया। सुनारिया चौक निवासी अशोक मलिक और अतर सिंह ने 400 सीड बॉल बीजदान केंद्र में देकर अभियान को ऊर्जा प्रदान की। अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों ने उनके इस योगदान की सराहना की।
--------------
बीजों के अंकुरण के लिए अनुकूल समय
स्वयंसेवकों ने कहा कि वर्षा ऋतु बीजों के अंकुरण के लिए सबसे अनुकूल समय है इसलिए नहरों, सड़कों के किनारों, खाली पड़ी सरकारी भूमि और सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर देसी प्रजातियों के बीज एवं सीड बॉल डाले जा रहे हैं। इसका उद्देश्य केवल पौधे उगाना नहीं बल्कि हरियाणा में जनभागीदारी से हरित क्रांति का नया अध्याय लिखना है।
--------------
सीड बॉल उन मजबूत प्रजातियों के लिए सबसे अच्छी होती हैं जो बाहर प्राकृतिक रूप से उग सकती हैं। इनमें आम, जामुन, अमरूद, इमली, आंवला, बेर व अन्य पेड़ों की किस्में शामिल हैं। सीड बॉल बारिश का मौसम शुरू होने पर अच्छा काम करते हैं।

- डाॅ. सर्वजीत सिंह गिल, बायोटेक्नोलॉजी, एमडीयू
बीजदान कैसे करें
- अभियान के तहत शहर में बीज बैंक बनाए गए हैं
- सुभाष चौक स्थित अमर उजाला सिटी कार्यालय

इन व्हाट्सएप नंबर पर भेजें सीड बॉल की जानकारी
- 7419610102
- 9416077781
--------------------------

14-दिल्ली रोड स्थित बीजदान केंद्र से सीड बॉल लेकर जाते स्वयंसेवक । संवाद

14-दिल्ली रोड स्थित बीजदान केंद्र से सीड बॉल लेकर जाते स्वयंसेवक । संवाद- फोटो : samvad

14-दिल्ली रोड स्थित बीजदान केंद्र से सीड बॉल लेकर जाते स्वयंसेवक । संवाद

14-दिल्ली रोड स्थित बीजदान केंद्र से सीड बॉल लेकर जाते स्वयंसेवक । संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed